पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और रोबोटिक सर्जरी पर सरकार : जय राम ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला, 28 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने राज्य सरकार पर एचआरटीसी (हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम) के पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक पेंशनरों को उनकी पेंशन नहीं मिल पाई है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों को हर महीने की 15 तारीख तक पेंशन देने की बात तय की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था कभी लागू नहीं हो पाई। पेंशनर लगातार अधिकारियों और सरकार से संपर्क कर रहे हैं, मगर उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पेंशन के पेंशनरों का जीवनयापन कैसे संभव है, खासकर जब शादी-विवाह का सीजन चल रहा हो और आर्थिक जरूरतें बढ़ जाती हैं।

जय राम ठाकुर ने मंगलवार को एक बयान में आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय भ्रामक आंकड़े पेश कर रही है और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान भी पिछले तीन वर्षों से लंबित है, जिसके चलते कई लोग अपनी जमा पूंजी खर्च करने या उधार लेकर इलाज कराने को मजबूर हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कमला नेहरू अस्पताल से गायनी विभाग को आईजीएमसी शिफ्ट करना बिना उचित योजना और जरूरत के लिया गया निर्णय है। इस फैसले से महिलाओं को भारी असुविधा हो रही है और कई मामलों में मरीजों की स्थिति भी गंभीर हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय रोबोटिक सर्जरी मशीन के उपयोग को सही ठहराने के लिए लिया गया है, जबकि अब तक एक भी सर्जरी रोबोट के माध्यम से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पहले जो सर्जरी निशुल्क होती थी, अब उसके लिए 30 हजार रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है, साथ ही अन्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क भी जोड़े गए हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को निजी संस्थानों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और जनता को राहत देने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा बरागू मार्ग पर पलटा : रोलर चालक व परिचालक ने छलांग लगा कर बचाई जान

पट्टा मेहलोग, 8 मार्च (तारा) :  पट्टा मेहलोग- बरागू- सड़क पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार का रोलर को बैक करते समय मोड़ पर पलट गया। जिससे वह खाई में चला गया और कुछ...
हिमाचल प्रदेश

कौशल प्रतियोगिता के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 31 मार्च तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने डंगोली में 72 लाख रूपये से बनने वाले निर्माण सम्पर्क मार्ग का किया शिलान्यास

ऊना, 9 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज डंगोली ग्राम पंचायत में एक साल-पांच काम अभियान के तहत संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!