452 के तहत 7 वर्ष की सजा, ₹5,00,000 जुर्माना व धारा 427 में 2 वर्ष की सजा, एक लाख जुर्माना और धारा 504 506 में 2 वर्ष की सजा और ₹100000 जुर्माना की सजा : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को बड़ा झटका

by

रामपुर : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री को बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने उन्हें डूंगरपुर मामले में सात साल की सजा सुनाई है। रामपुर के डूंगरपुर में मकान तोड़े जाने के चर्चित मामले में पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को धारा 452 के तहत 7 वर्ष की सजा तथा ₹5,00,000 जुर्माना व धारा 427 में 2 वर्ष की सजा और एक लाख जुर्माना और धारा 504 506 में 2 वर्ष की सजा और ₹100000 जुर्माना की सजा सुनाई गई है।

इसके अतिरिक्त रामपुर के पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सिटी आले हसन खान और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान सहित तीन लोगों को धारा 452 के तहत 5 वर्ष की सजा और ₹200000 जुर्माना तथा 427 ,506 ,504 के अंतर्गत एक-एक वर्ष की सजा और 50-50 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई।यह सजा रामपुर के एमपी एमएलए विशेष अदालत सेशन ट्रायल डॉ विजय कुमार की अदालत ने सुनाई है।

आकाश सक्सेना ने दी प्रतिक्रिया :   आजम खान को सजा दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि यह गंभीर मामला था। लूट का मामला था। कोर्ट का फैसला बहुत ऐतिहासिक है। इस फैसले से उन लोगों को होश में आना चाहिए, सरकारी अधिकारियों और बाकी लोगों को कि सरकार में बैठे बड़े लोगों को खुश करने के लिए पदों का दुरुपयोग किया।

सक्सेना ने कहा कि जिन लोगों ने पुरानी सरकार में अत्याचार किया उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। आजम खान के खिलाफ लड़ाई और मजबूत हो रही है। रामपुर किसी का गढ़ नहीं है। यह केवल लोगों का खौफ़ था। आज वक्त सबको जवाब दे रहा है। आले हसन का जिक्र करते हुए सक्सेना ने कहा कि पूर्व अधिकारी ने रामपुर की जनता पर अत्याचार किया और लोगों को बेघर किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने बांटे लड्डू

होशियारपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर होशियारपुर के लोकसभा सदस्य डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।...
article-image
पंजाब

जनता बुक डिपो के समाजसेवी रविंदर कुमार काला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने किया काला से मुलाकात, पर्यावरण जागरूकता को लेकर हुई चर्चा होशियारपुर/दसूहा/ दलजीत अजनोहा :  पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जनता बुक डिपो के संचालक...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले से पहले तैयार की जाए होशियारपुर शहर से चौहाल तक की रोड: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड का जायजा लेने के दौरान अधिकारियों को दी हिदायत, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत सडक़ निर्माण की क्वालिटी चैक कर जताई संतुष्टि ,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के...
Translate »
error: Content is protected !!