आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी  पंजाब द्वारा सत्या श्री साई चैरीटेबल स्वास्थय केन्द्र में खूनदान कैंप 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा

by

गढ़शंकर। आदर्श सोशल वैल्फे यर सोसायटी रजि पंजाब द्वारा मार्च २०२१ को सत्या  श्री साई चैरीटेबल स्वास्थय केंदर वार्ड नं २ गढ़शंकर में  खूनदान कैंप 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा 1 संस्था के संथापक प्रधान सतीश कुमार सोनी ने बताया कि यह खूनदान कैंप शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिन को समर्पित कैंप होगा। यह कैंप सत्या श्री सांई चैरीटेबल स्वास्थय केन्द्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बीडीसी नवांशहर की टीम खून इकत्र करने की सेवाएं प्रदान करेगी। सोसायटी के प्रधान सतीश कुमार सोनी ने बताया उन्होंने पहले भी सिविल अस्पताल गढ़शंकर में चार खूनदान कैंप लगाए जा चुके है। उन्होंने बताया कि इस बार अस्पताल में ब्लड बैंक की सेवाएं बंद होने के कारण नवांशहर के ब्लड बैंक की सेवाएं लेनी पड़ती थी। सरकार द्वारा सिविल अस्पतालों में स्टॉफ की कमी होने के कारण ब्लड बैंकों को बंद करवा दिया गया। जिससे लोगों को भारी तकलीफ  का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सरकार से सिविल अस्पतालों में ब्लड बैंक की कमी को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द अस्पतालों में ब्लड बैंक की सेवाओं को दोबारा से शुरू करवाया जाए। जिससे कि आम जनता को जरूरत के समय ब्लड की सुविधा दी जा सके । कैंप में सुसायटी के सीनियर वाईस प्रधान बख्शीश कौर ने श्री गुरू रविदास नौजवान सभा को इन खूनदान कैंपों में शामिल होकर बढ़-चढक़र खूनदान करने की प्रेरणा दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी का जन्म दिवस 1 जनवरी को मनाया जाएगा श्रद्धा पूर्वक: प्रीति महंत

गढ़शंकर । विश्व अमन शांति के लिए निरंतर 51साल तक तपस्या करने के उपरांत गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्मलीन होने वाले श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी के जन्म दिवस...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान

होशियारपुर  :  सरकारी कॉलेज होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
पंजाब

कटारूचक्क व आप की मान सरकार की परेशानी बढ़ सकती : गवर्नर बीएल पुरोहित इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिख सकते

चंडीगढ़ : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को कटारूचक्क के खिलाफ कार्रवाई बारे दो बार सिफारिश भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्षी दल के नेताओं द्वारा भी मामले...
Translate »
error: Content is protected !!