46 लाख की अवैध संपत्ति जब्त : नशा तस्करी का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

by
एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुशील कुमार उर्फ लाजू के रूप में हुई है। वह लंबे समय से नशा तस्करी के कारोबार में सक्रिय था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि बीते 2 मार्च 2025 को परवाणू क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा था। इनसे करीब 15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। पूछताछ में इन तस्करों ने सुषील कुमार के इस अवैध धंधे में मुख्य भूमिका होने का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि सुषील के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत बालूगंज थाना में मामला दर्ज है।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि सुशील कुमार ने नशा तस्करी के जरिए करीब 46 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। इस काली कमाई से उसने महंगी गाड़ियां खरीदीं। साथ ही होटल और प्लॉटों में निवेश किया। इसके अलावा नकद राशि जमा व फिक्स्ड डिपॉजिट करवाए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उसकी कुछ संपत्तियां हिमाचल से बाहर के राज्यों में भी स्थित हैं।
यह पहली बार नहीं है जब हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हो। वर्ष 2024 से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक छह अलग-अलग मामलों में 18 आरोपियों की करीब 5.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे मामलों में आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई तेज़ी से जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 19 सितंबर :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में ज़िला के मतदान  केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे : विजिलेंस जांच की सिफारिश, नीलामी करवाने वाला कर्मचारी निलंबित

रोहित भदसाली । बिलासपुर :  प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CBSE 10वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें 3 सब्जेक्ट्स में फेल हुए तो दूसरी परीक्षा का चांस खत्म….. पढ़े पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली : सीबीएसई की शासी संस्था ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो परीक्षाओं की योजना को मंज़ूरी दे दी है। जून के अंतिम सप्ताह में हुई एक बैठक में, केंद्रीय माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी नववर्ष की बधाई

हमीरपुर 01 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर बाजार में स्थानीय नागरिकों, व्यावसायियों और अन्य लोगों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुनील शर्मा बिट्टू हमीरपुर बाजार...
Translate »
error: Content is protected !!