47 नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त, विकास कार्यों को स्वीकृति के लिए सरकार ने दिए वित्तीय अधिकार

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से जनहित में की गई हैं।

सरकार ने सभी संबंधित जिला अधिकारियों, उपमंडल अधिकारियों और नगर निकाय अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 268(1) के तहत यह व्यवस्था की गई है। आदेश के तहत संबंधित नगर निकायों के सुचारू संचालन के लिए एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) को एक लाख से पांच लाख रुपये तक के विकास कार्यों को स्वीकृति देने के प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक सरकार द्वारा आगे कोई आदेश जारी नहीं किए जाते हैं।

 नगर निकायों की सूची जिनमें किए  प्रशासक नियुक्त:  जिन नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, उनमें बिलासपुर, श्रीनयना देवी, घुमारवीं, तलाई, चंबा, डलहौजी, चुवाड़ी, सुजानपुर टिहरा, नादौन, भोटा, कांगड़ा, नूरपुर, नगरोटा बगवां, देहरा, ज्वालामुखी, बैजनाथ-पपरोला, जवाली, शाहपुर, कुल्लू, मनाली, भुंतर, बंजार, सुंदरनगर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, रिवालसर, करसोग, रोहड़ू, रामपुर, ठियोग, सुन्नी, नारकंडा, चौपाल, कोटखाई, जुब्बल, नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, नालागढ़, परवाणु, अर्की, संतोसगढ़, मैहतपुर-बसदेहरा, दौलतपुर-चौक, गगरेट और टाहलीवाल शामिल हैं।

जिस कारण लिया गया  निर्णय:  शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय नगर निकायों के दैनिक प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को बाधित होने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी माह में ही होगा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के बकाया का भुगतान…अंतिम चरण में ‘समृद्ध हिमाचल विजन’ दस्तावेजः : मुख्यमंत्री 

56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर कांगड़ा जिले के प्रागपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय और नल्सूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा कृषि और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिक्षावीर भर्ती करने जैसा गेस्ट टीचर पॉलिसी : एनएसयूआई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को गेस्ट टीचर पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।  इस पॉलिसी को मंजूरी देने के बाद राज्य सरकार अब घिरती हुई नजर आ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों...
Translate »
error: Content is protected !!