47 विभागों में होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर…… नोडल अधिकारी नियुक्त, काडर भी होंगे पब्लिक

by
जालंधर। प्रदेश के 47 विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण होंगे। मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर सभी विभागों को ग्रुप ‘ए’ या ग्रुप ‘बी’ श्रेणी के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी नोडल अधिकारियों को आज शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित न्यू हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक या उससे ऊपर का होगा, जो ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के कार्यान्वयन में संबंधित प्रशासनिक सचिव की सहायता करेगा।
नीति में शामिल किए जाने या इससे निकाले जाने वाले काडर की सूची भी प्रकाशित की जाएगी। नोडल अधिकारी की नियुक्ति और काडर सूची के प्रकाशन का कार्य एचआरएमएस पोर्टल’ के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विभाग का एडमिन उपयोगकर्ता https://hrmshry.nic.in पर लागिन करेगा।
इन विभागों में होंगे |नलाइन स्थानांतरण
आयुष
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
खाद्य एवं औषधि प्रशासन
महिला एवं बाल विकास
पुलिस
कारागार
अभियोजन
वित्त
कोषागार एवं लेखा
आर्थिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण
स्थानीय लेखा परीक्षा
वन
मत्स्य पालन
उच्चतर शिक्षा
मौलिक शिक्षा
माध्यमिक शिक्षा
तकनीकी शिक्षा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
अनुसूचित जातियां, अनुसूचित जनजातियां और अन्य पिछड़ी जातियां कल्याण
नगर एवं ग्राम नियोजन
ऊर्जा
लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें)
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां
खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
रोजगार
ईएसआइ हेल्थ केयर
कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण
श्रम
खेल एवं युवा कल्याण विभाग
कृषि
बागवानी
अग्निशमन सेवाएं
शहरी स्थानीय निकाय
नगर निगम
पशुपालन
खान एवं भूविज्ञान
राज्य परिवहन नियंत्रक
परिवहन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
उद्योग
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
सूचना, भाषा और जनसंपर्क
आबकारी एवं कराधान विभाग
चुनाव
विकास और पंचायत ग्रामीण विकास।
ओटीपी से प्रक्रिया होगी पूरी आनलाइन ट्रांसफर पालिसी मेनू से नोडल मास्टर एमओटीपी विकल्प चुनेगा। फिर पात्र अधिकारियों की सूची डाउनलोड करेगा। उसमें से उपयुक्त अधिकारी का चयन कर स्वीकृत नोटिंग अपलोड करेगा और ओटीपी सत्यापन के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगा। चयनित अधिकारी दिसंबर 2026 से पहले सेवानिवृत्त नहीं होना चाहिए। पोर्टल में नोडल अधिकारी का संपादन (एडिट) भी किया जा सकता है। नोडल अधिकारी एचआरएमएस पर तीन चरणों में कार्य करेगा। सबसे पहले वह काडर का नाम जोड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर 50 हजार और कॉलेज पर लगाया एक लाख का जुर्माना

फरीदकोट :  स्वतंत्रता सेनानी के दत्तक पौत्र का एमबीबीएस में दाखिला रद्द कर अन्याय करना पंजाब सरकार और मेडिकल कॉलेज को भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट ने याची को दाखिला देने का आदेश देते...
article-image
पंजाब

3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

जालंधर : सिटी पुलिस जालंधर की स्पेशल सेल की टीम ने 3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों अनिल कुमार उर्फ रॉकी और...
article-image
पंजाब

पटाखों की बिक्री के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस किए जारी -वीडियोग्राफी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाल कर जारी किए गए लाइसेंस

होशियारपुर, 18 अक्टूबरः डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान रिटेल में पटाखे बेचने संबंधी ड्रा के माध्यम से जिले में 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। आज जिला प्रशासकीय...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पार्टी ने तरनतारन उपचुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित : शिवसेना नेता सुधीर सूरी के हत्यारे के भाई को मैदान में उतारा

तरनतारन : पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है. अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है....
Translate »
error: Content is protected !!