48 किसानों ने प्राप्त किया सुगंधित फसलों की खेती पर प्रशिक्षण

by
एएम नाथ।  मंडी, 23 जनवरी : उद्यान विभाग की महक योजना के तहत ‘सुगंधित फसलों की खेती” पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया।
उद्यान विभाग द्वारा प्रायोजित य़ह पांच दिवसीय शिविर 19 जनवरी से 23 जनवरी, 2026 तक चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय पालमपुर में आयोजित किया गया जिसमें जिला मंडी के तीन विकास खण्डों सदर, द्रंग और चौंतड़ा के कुल 48 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को सुगंधित फसलों की खेती, टपक सिंचाई प्रणाली, वर्मी कम्पोस्टिंग, किसान उत्पादक संगठन इत्यादि सहित एकीकृत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। महक योजना के अंतर्गत लोगों को सुगंधित पौधों के साथ-साथ मूल्यवर्द्धक उत्पादों से आय के उत्सर्जन के लिए भी प्रेरित किया गया।
समापन समारोह में विस्तार शिक्षा निदेशक विनोद शर्मा व उपनिदेशक उद्यान, जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व फलदार पौधे वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महक योजना के अंतर्गत विभिन्न सुगंधित एवं औषधीय फसलों की वैज्ञानिक खेती, तकनीक एवं योजना के अंतर्गत उपलब्ध उपदान/अनुदान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के गढ़ ..भाजपा ने लहराया परचम : हमीरपर जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

एएम नाथ : हमीरपुर, 06 जुलाई :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में पंचायती राज चुनावों के बाद जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने विजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एजेंसी रिक्रूटमेंट और डेवलपमेंट मैनेजर के 25 पदों के लिए 06 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन

शिमला 02 जुलाई – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिलायंस लाइफ,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति की गला दबा की हत्या : फिर रातभर शव के पास बैठी रही- कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत,

समाना : थाना सदर समाना इलाके के तहत बल्लमगढ़ गांव में एक महिला ने घरेलू झगड़े के बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर शव के पास बैठी रही।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
Translate »
error: Content is protected !!