साहित्य, समाज की आत्मा है, जो विचारों को देता है दिशा : DC हेमराज बैरवा

by
कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित हुआ शब्दों, संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का उत्सव
एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर: कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन आज आॅडिटोरियम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। साहित्य उत्सव का यह आयोजन साहित्य, रंगमंच, संगीत और बौद्धिक संवाद का एक जीवंत संगम बनकर उभरा।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अपने संबोधन में स्थानीय कला, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य उत्सव समाज को आत्मचिंतन और संवाद का मंच प्रदान करते हैं। सीमित समय में उत्कृष्ट आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह साहित्य उत्सव भविष्य में और भी नई ऊँचाइयों को छुएगा।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि साहित्य, समाज की आत्मा होता है, जो विचारों को दिशा देने के साथ-साथ संवेदनाओं को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल लिटरेचर फेस्टिवल जैसे आयोजन साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे मंच नवोदित लेखकों, कवियों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज में सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और इस प्रकार के आयोजनों से जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होती है। उपायुक्त ने युवाओं से आहवान किया कि वे साहित्य और संस्कृति से जुड़कर अपनी रचनात्मक सोच को विकसित करें।
मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं कांगड़ा के प्रख्यात विद्वान के.सी. शर्मा ने साहित्य: समाज की अंतरात्मा विषय पर विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने साहित्य को सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि किसी भी समाज की आत्मा उसके साहित्य में प्रतिबिंबित होती है।
इसके उपरांत वेब नामक सामाजिक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टा संकट को एक संवेदनशील पारिवारिक कथा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। केदार ठाकुर द्वारा रचित एवं निर्देशित इस नाटक ने आंतरिक द्वंद्व, सामाजिक बहिष्कार, नैतिक समझौतों और युवाओं के टूटते सपनों को सजीवता से उकेरते हुए यह सिद्ध किया कि रंगमंच सामाजिक जागरूकता और सुधार का सशक्त माध्यम है।
साहित्य उत्सव में आत्मा रंजन, सत्य नारायण स्नेही, गौतम व्यथित, कुलदीप गर्ग तरुण, कर्नल विवेक, रेखा डडवाल, विकास राणा तथा रजनीश्वर चैहान जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने कविता, गजल और लघुकथा पाठ के माध्यम से कार्यक्रम को साहित्यिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
कार्यक्रम के अंत में एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह ने एआई के युग में पठन, चिंतन और प्रतिरोध विषय पर आयोजित पैनल चर्चा का कुशल संचालन किया। इस विचारोत्तेजक संवाद ने आधुनिक तकनीक के बीच साहित्य और मानवीय विवेक की भूमिका पर गहन विमर्श प्रस्तुत करते हुए इस आयोजन को एक ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 30 जून को आरपीजीएमसी टांडा का दौरा करेंगे : स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं विस्तार की दिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘नवजोत कौर किसी अच्छे डॉक्टर से कराएं इलाज…सीएम पद के लिए 500 करोड़ के सूटकेस वाले बयान पर प्रताप बाजवा का पलटवार

काहनूवान। नवजोत कौर सिद्धू को किसी अच्छे अस्पताल के डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। ये बात विरोधी पक्ष के नेता और हलका कादियां के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने हलके के गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – डीसी राघव शर्मा

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – उपायुक् ऊना, 5 जनवरी – जिला मुख्यालय ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!