48 घंटे में दूसरा हादसा :चेक रिपब्लिक की पैराग्लाइडर की हिमाचल में मौत

by

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के मनाली में 48 घंटे के अंदर दूसरे विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम के एक पैराग्लाइडर की मौत के एक दिन बाद, मनाली में बुधवार को पहाड़ से टकराने के बाद चेक रिपब्लिक की एक अन्य पैराग्लाइडर की मौत हो गई।  हिमाचल के कांगड़ा जिले में ‘पैराग्लाइडिंग पैराडाइस’ माने जाने वाले बीड़-बिलिंग में 2 नवंबर से शुरू होने वाले पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 से पहले हिमाचल प्रदेश में दो दिनों में दो पैराग्लाइडरों की मौत हो गई है।

मृतक सोले पैराग्लाइडर की पहचान 43 साल की दीता मिसुरकोवा के रूप में हुई है। उनका ग्लाइडर मनाली में मरही के पास पहाड़ों में क्रैश हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तेज हवाओं की वजह से उसका ग्लाइडर से नियंत्रण खो गया था। अधिकारियों ने बताया कि पैराग्लाइडर को तुरंत मनाली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुभवी पैराग्लाइडर, मिसुरकोवा पिछले छह सालों से पैराग्लाइडिंग कर रही थीं।

इससे पहले मंगलवार को बीड़-बिलिंग में बेल्जियम के एक पैराग्लाइडर की एक अन्य पैराग्लाइडर से हवा में टकराने के बाद पैराशूट नहीं खुलने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग में दो नवंबर को शुरू होने वाले पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 से चार दिन पहले मंगलवार को यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पैराग्लाइडर हवा में टकरा गए, जिससे बेल्जियम निवासी फेयरेट्स की मौत हो गई, जबकि पोलैंड के दूसरे पैराग्लाइडर को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि फेयरेट्स करीब 60 साल के थे और फ्री-फ्लाइंग पैराग्लाइडर थे। कांगड़ा के पर्यटन उपनिदेशक विनय धीमान ने पीटीआई को बताया कि दस पैराग्लाइडर एक साथ उड़ान भर रहे थे और उनमें से दो हवा में ही एक दूसरे से टकरा गए। उन्होंने बताया कि फेयरेट्स की मौत इसलिए हुई क्योंकि दुर्घटना के बाद उनका पैराशूट नहीं खुला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के 7 लोगों पर मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव देनोवाल कलां निवासी शाम लाल ने पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं : जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता – पठानिया

चंबा ( सिंहुता), 8 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से भी बदतर सज़ा पति को देने की मांग – कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके : ससुराल वाले मेरे शव को हाथ भी न लगाएं…मंडी एसिड अटैक पीड़िता का दर्दनाक बयान

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही पीड़िता की आखिरी चिट्ठी ने रुलाया, लिखा- ‘मेरा अंतिम संस्कार हनुमान घाट पर सिर्फ मेरे मायके वाले ही करें’ एएम नाथ। मंडी :  देवभूमि हिमाचल के मंडी ज़िले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश मेें आज से झमाझम बारिश , तीन दिन चलेगा दौर : मौसम विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के दौरान मौसम के बड़े बदलाव की संभावना जताई है। हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना...
Translate »
error: Content is protected !!