498 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

by
जोगिंदर नगर : जोगिंदर नगर पुलिस ने देर रात नाके के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद की है। आपको बता दें कि नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक से 498 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नाके के दौरान युवक से 498 ग्राम चरस बरामद 
जानकारी के अनुसार, वीरवार देर शाम जोगिंदर नगर पुलिस थाना की टीम ने एएसआई लाल सिंह की अगुवाई में मंडी पठानकोट सड़क पर गुम्मा के जनवाण के पास नाका लगाया था। इसी दौरान मंडी की ओर से पैदल आ रहे युवक को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान युवक घबरा गया। युवक के घबराए हुए व्यवहार को देखते हुए टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 498 ग्राम चरस बरामद की।
युवक की हुई पहचान
युवक की पहचान इंदर सिंह पुत्र ईश्वर दास,उम्र 35 वर्ष निवासी छाणग, पोस्ट आफिस गुम्मा जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुलन्द करेगा आवाज : हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिमला में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न विभागों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 जुलाई। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर : हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाए फ्लैट्स के दाम, जानिए नई स्कीम

चंडीगढ़  में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर 53 में प्रस्तावित नई हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स की कीमतों में बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों की आग के कुप्रभावों बारे जानकारी देने के लिए जागरुकता वाहन रवाना

ऊना  – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज फायर सीजन के दौरान वनों की निगरानी व लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से वन विभाग को जारी किये गये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर...
Translate »
error: Content is protected !!