5 करोड़ की सुरक्षा दीवार ढही, छात्रों की जान पर मंडराया खतरा

by

बालूगंज में बनी रिटेनिंग वॉल एक साल में ध्वस्त, निर्माण पर उठे सवाल

समरहिल मार्ग पर खतरा बढ़ा, परीक्षा दे रहे छात्रों की सुरक्षा चिंता में

एएम नाथ। शिमला :  शिमला के बालूगंज क्षेत्र में शिव बावड़ी भूस्खलन के बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार एक साल के भीतर ही ढह जाने से निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह दीवार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। यह दीवार पिछले वर्ष दिसंबर में ही पूरी हुई थी, लेकिन इतनी कम अवधि में इसके गिरने से संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो गई जब बालूगंज से समरहिल चौक की ओर जा रही एक निजी बस वहां से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार का एक हिस्सा पहले से ही कमजोर हो चुका था और लगातार छोटे-बड़े पत्थर तथा मलबा गिर रहा था। अचानक मलबा गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।
यह मार्ग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जाने वाले हजारों छात्रों और कर्मचारियों के लिए मुख्य रास्ता है। वर्तमान में विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी मार्ग से गुजरते हैं। दीवार के गिरने के बाद छात्रों को जान जोखिम में डालकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवार का निर्माण जल्दबाजी में किया गया और तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो इतनी जल्दी यह स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से फिलहाल मौके का निरीक्षण करने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर 14 अगस्त 2023 को हुए भूस्खलन में शिव बावड़ी मंदिर में 20 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद यह सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। अब इसके गिरने से एक बार फिर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय : नंबरदारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि कर 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति

एएम नाथ। शिमला : मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम एम.सीएच. तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने का निर्णय लिया।...
हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क स्टोर करने पर रोक

शुक्रवार तक एसडीएम या दवा निरीक्षक के पास जमा करना होगा स्टॉक ऊना – जिला प्रशासन ऊना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद अब इसके साथ इस्तेमाल होने वाले रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पिति वासियों को दी करोड़ों सौगात

एएम नाथ। लाहौल/स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर आये केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज काजा पहुंचे। उन्होंने वहाँ प्रधानमन्त्री जन विकास योजना के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे लाइन निर्माण कार्य पर उपायुक्त का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

एएम नाथ। बिलासपुर, 27 नवम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज एसडीएम सदर रजदीप सिंह के साथ बिलासपुर के आसपास बन रहे रेलवे लाइन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हाल...
Translate »
error: Content is protected !!