5 करोड़ की सुरक्षा दीवार ढही, छात्रों की जान पर मंडराया खतरा

by

बालूगंज में बनी रिटेनिंग वॉल एक साल में ध्वस्त, निर्माण पर उठे सवाल

समरहिल मार्ग पर खतरा बढ़ा, परीक्षा दे रहे छात्रों की सुरक्षा चिंता में

एएम नाथ। शिमला :  शिमला के बालूगंज क्षेत्र में शिव बावड़ी भूस्खलन के बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार एक साल के भीतर ही ढह जाने से निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई यह दीवार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। यह दीवार पिछले वर्ष दिसंबर में ही पूरी हुई थी, लेकिन इतनी कम अवधि में इसके गिरने से संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो गई जब बालूगंज से समरहिल चौक की ओर जा रही एक निजी बस वहां से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार का एक हिस्सा पहले से ही कमजोर हो चुका था और लगातार छोटे-बड़े पत्थर तथा मलबा गिर रहा था। अचानक मलबा गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।
यह मार्ग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जाने वाले हजारों छात्रों और कर्मचारियों के लिए मुख्य रास्ता है। वर्तमान में विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी मार्ग से गुजरते हैं। दीवार के गिरने के बाद छात्रों को जान जोखिम में डालकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवार का निर्माण जल्दबाजी में किया गया और तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो इतनी जल्दी यह स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से फिलहाल मौके का निरीक्षण करने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर 14 अगस्त 2023 को हुए भूस्खलन में शिव बावड़ी मंदिर में 20 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद यह सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। अब इसके गिरने से एक बार फिर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश : ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से किया स्वीकार

नई दिल्ली : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। एथिक्स कमेटी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडवोकेट मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक चेयरमैन को दी लाइव मीडिया डिबेट की चुनौती

बैंक के वित्तीय मामलों पर सार्वजनिक जवाब और रिकॉर्ड पेश करने की मांग एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, सोलन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

GMCH चंडीगढ़ में सुरक्षा कर्मचारी अवतार सिंह की सतर्कता से वॉन्टेड भगोड़ा गिरफ्तार

पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 16 मई – जीएमसीएच में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी *अवतार सिंह* ने आज पार्किंग में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की पाइप काटकर पेट्रोल चोरी करते हुए रंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सभा चुनाव 2024 के संदर्भ में DC ने ली बैठक : मतदान प्रतिशतता की बढ़ोतरी पर दिया बल

शिमला, 08 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!