5 किलो चरस बरामद, रिमांड हासिल आरोपी की निशानदेही से , एक काबू, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

by

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने 5 किलो चरस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से 3 दिसंबर को आरोपी तनुज को 110 ग्राम चरस सहित काबू किया गया था। जिसका पुलिस ने कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान तनुज गर्ग से प्राप्त जानकारी के आधार पर कुल्लू में रेड की थी। तनुज की निशानदेही पर खड़ग बहादुर को काबू किया गया जो चरस का मुख्य सप्लायर बताया गया है। आरोपी खड़ग बहादुर मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में गांव नखटां में रह रहा था। रेड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो चरस बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, खड़ग बहादुर कुल्लू में जंगली इलाके में चरस की पैदावार करता था और जब चरस की फसल पक जाती थी तो नेपाल से लेबर मंगवा कर उसकी कटाई करवा देता था। जिसके बाद वह कस्टमर्स को चरस बेचता था। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) में कहां-कहां और किसे ड्रग सप्लाई करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे को लेकर हुया खूनी विवाद : जीजा ने साले को मारी गोली, दो ग्रिफ्तार

जालंधर :  जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात नशे से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान जीजा श्याम ने अपने साले अमरजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!