100 मीटर का दायरा रहेगा सील, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद : 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव पर्यवेक्षक आज से तैनात

by

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसके लिए प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पूरी होने तक सारी तैयारियां और तामझाम आज से इलेक्शन ऑब्जर्वर की देखरेख में होगा। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव पर्यवेक्षक आज से तैनात हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के अलग-अलग राज्यों से अधिकारियों को बुलाकर उनकी ड्यूटी हिमाचल में मतगणना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर लगाई है। मतगणना के लिए अंतिम दौर की रिहर्सल 6 और 7 दिसंबर को ऑब्जर्वर की मौजूदगी में होगी। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अकाउंट इन ऑल का निरीक्षण करेंगे और वहां पर मतगणना संबंधी सभी तैयारियों का जायजा लेंगे। कोई कमी दिखाई देगी तो को दूर करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। यह सभी अधिकारी आज से अपने अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर अपना काम संभालेंगे। इनकी देखरेख में ही मतगणना का कार्य होगा। मतगणना संबंधी सभी काम ऑब्जर्वर की डायरेक्शन में होंगे। ऑब्जर्वर्स अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की रिहर्सल से लेकर काउंटिंग हॉल तक की सारी व्यवस्था देखेंगे। मतगणना हॉल में कर्मचारियों का सीटिंग अरेंजमेंट भी इनकी डायरेक्शन में होगा। मतगणना के दौरान किस कर्मचारी को कहां पर बिठाया जाना है, यह ऑब्जर्वर तय करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव पर्यवेक्षक मतगणना के दिन सुबह 6 बजे फील्ड में डट जाएंगे और मतगणना संपन्न होने तक हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे।

– मतगणना केंद्र से 100 मीटर का दायरा रहेगा सील, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

काउंटिंग वाले दिन मतगणना केंद्र से 100 मीटर का दायरा पूरी तरह से सील रहेगा। केंद्र के बाहर कोई भी परिंदा पर न मार सके, इसके लिए सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। मतगणना कर्मचारी के अलावा किसी दूसरे शख्स के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में जिन शिक्षण संस्थानों ने मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, वह सभी संस्थान 8 दिसंबर को बंद रहेंगे। उस दिन संबंधित शिक्षण संस्थानों में नॉन-टीचिंग डे घोषित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो कारों की भीषण टक्कर में एक कार नहर में गिरी, जानी नुकसान से बचाव 

गढ़शंकर, 10 फरवरी:  गढ़शंकर आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे अड्डा पोसी में दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। इसके पश्चात एक कार नहर में गिर गई। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंज मेले में लकी ड्रॉ में निकली ऐक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन और एलईडी….मेले समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। लंज (शाहपुर) , 4 अप्रैल :- हिमाचल प्रदेश के गांवों में होने वाले स्थानीय मेले आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना की अनूठी मिसाल यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राख के पास चक्का जाम, एनएच 154-A की बदहाल हालत पर भड़के विधायक डॉ. जनक राज :मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की मांग, सरकार पर लापरवाही के आरोप

15 मई तक काम शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-A की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Aadhaar OTP ने खोल दिया 5 साल पुराना राज़ : इंजीनियर की ‘मृत’ पत्नी-बेटी मिलीं जिंदा

 नोयडा :   नोयडा शहर की एक ऐसी कहानी जो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं-नोएडा के इंजीनियर अवधेश शर्मा की ज़िंदगी तब पलट गई जब एक OTP ने 5 साल पुराना झूठ उजागर किया।...
Translate »
error: Content is protected !!