5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित तीन नशा तस्कर गिरफ़्तार

by

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी गाँव रोड़ांवाली, ज़िला अमृतसर और जोता सिंह निवासी गाँव चड़तेवाली, अजनाला ज़िला अमृतसर के तौर पर हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी जोता सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पाकिस्तान अधारित नशा तस्करों, जो सरहद पार ड्रोन से नशा स्पलाई करते है, के सीधे संपर्क में है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले की तकनीकी ढंग से जांच की गई थी और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले के अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। इस आपरेशन के विवरण सांझा करते पुलिस कमिश्नर ( सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना छेहरटा की टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों ने सरहद पार ड्रोन के द्वारा फेंकी गई नशीले पदार्थों की बड़ी खेप प्राप्त की है और इस खेप को उक्त व्यक्तियों ने न्यू अजनाला कालोनी स्थित अपने घर में छुपा दिया है।

इस सूचना पर तुरुंत कार्यवाही करते डीसीपी सिटी अमृतसर अभिमन्यु राणा और एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह के नेतृत्व में थाना छेहरटा अमृतसर की पुलिस टीमों ने जाल बिछा कर आरोपियों को न्यू अजनाला कालोनी में स्थित घर में से गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के इलावा पुलिस टीमों ने उनकी मारुति स्विफट कार और मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया है।

सीपी ने बताया कि आरोपी अपने घर का प्रयोग सुरक्षित छुपने और नशीले पदार्थों की स्पलाई करने के लिए करते थे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अधारित नशा तस्कर और उन व्यक्तियों जिनको गिरफ़्तार किए उक्त व्यक्ति नशे की खेप पहुँचाने वाले थे, की पहचान करने की जांच की जा रही है।

इस संबंधी एफआईआर नंबर 183, तारीख़ 08/ 10/ 2024 को एन.डी.पी.एस.एक्ट की धारा 21- सी अधीन थाना छेहरटा, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत इलाके में होगी वालीबॉल लीग : युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने का प्रयास : बंटी चौधरी

गढ़शंकर । बीत इलाके में युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से गांव महिंदवाणी में वालीबॉल लीग करवाई जाएगी। इस संबंध में वालीबॉल प्रेमियों और खेल प्रेमियों...
article-image
पंजाब

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करवाया जाएगा शहर का विकास: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 16.94 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 27, 20 व 21 को जाने वाली सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 17 अक्टूबर:  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

सत्ता का अहंकार त्याग कर इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करो डिप्टी स्पीकर : निमिषा मेहता

गढ़शंकर – सीनियर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने गढ़शंकर के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी द्वारा इलाके की जनता को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र...
Translate »
error: Content is protected !!