5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

by

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता सुबह लगा है। यह सभी युवक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। मरने वालों में एक सोलह साल और बाकि चार 25 से 30 साल के युवक हैं। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की पुष्टि एसपी मंजी साक्षी वर्मा ने की है।

क्षत-विक्षत हालत में मिले शव, चौहारघाटी में शोक की लहर : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत विक्षत पड़े शवों  को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया है। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमें एक 16 वर्ष के करीब का किशोर और अन्य 4 की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से समूची चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाएगी। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरासी में बादल फटा, रास्ते पर आया मलबा, मणिमहेश यात्रा पर रोक

एएम नाथ। चम्बा : श्री  मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम सुंदरासी में बादल फटने से हुए भूस्खलन से मलबा रास्ते पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि मलबे की चपेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में जिम का हुआ उद्घाटन

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में छात्र दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शोध अधिगम के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
Translate »
error: Content is protected !!