आतंकी निज्‍जर का डेथ सर्टिफ‍िकेट एनआईए को क्‍यों चाहिए : ज‍िसे नहीं देना चाहती ट्रूडो सरकार

by

नई दिल्ली. भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक और संकेत मिला है. कनाडा ने अभी तक एनआईए को मांगे जाने के बावजूद खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट नहीं दिया है. पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक गुरुद्वारे के बाहर दो हमलावरों ने निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसकी मौत भारत और कनाडा के बीच तनाव का केंद्र बन गई. सितंबर 2023 में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की धरती पर उसकी हत्या में भारत के अधिकारियों के संभावित तौर से शामिल होने का आरोप लगाया. जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव पैदा हो गया.

कनाडा ने एनआईए से डेथ सर्टिफिकेट मांगने का कारण बताने को कहा है. उन्होंने एनआईए पूछा कि ‘आपको इसकी जरूरत क्यों है’. एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने निज्जर के खिलाफ लंबित कई मामलों में अदालती रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) से डेथ सर्टिफिकेट मांगा था. कथित तौर पर उनका डेथ सर्टिफिकेट लगभग छह महीने पहले मांगा गया था और कनाडा ने कुछ महीने पहले इसका कारण पूछा था.

हरदीप सिंह निज्जर कौन था?
भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया. उसने कनाडा पर चरमपंथियों और भारत विरोधी तत्वों को पनाह देने का आरोप लगाया. पंजाब के जालंधर में जन्मा निज्जर 1997 में एक युवा के रूप में कनाडा चला गया. उन्होंने वहां प्लंबर के रूप में काम किया, शादी की और उनके दो बेटे हुए. ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाला निज्जर सिखों के लिए एक अलग मातृभूमि ‘खालिस्तान’ का मुखर समर्थक बन गया.

 गृह मंत्रालय  ने उसको आतंकवादी घोषित किया   :   वह अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स  का चीफ बन गया. भारत सरकार के मुताबिक इसके सदस्यों को संचालन, नेटवर्किंग, ट्रेनिंग और फंडिंग में एक्टिव रूप से शामिल था. 2020 में गृह मंत्रालय  ने उसको आतंकवादी घोषित किया. निज्जर गुरपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तान समर्थक समूह सिख फॉर जस्टिस  से भी जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है.

निज्जर की मौत पर विवाद :   निज्जर की उम्र 45 साल थी, जब 18 जून, 2023 को सरे के गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर का संबंध 2021 में जालंधर में एक हिंदू पुजारी पर हुए हमले से भी था. एनआईए ने इस मामले के सिलसिले में 2022 में उस पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल में फूट पर छलका सुखबीर बादल का दर्द : केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो फाड़ होने पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का दर्द छलका है. सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार की एजेंसियों के ऊपर शिरोमणि अकाली दल के बागी...
article-image
पंजाब

चुनाव आयोग से पटियाला एसएसपी को सस्पेंड करने की हरसिमरत कौर बादल ने मांग की

नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को भारत के चुनाव आयोग से अपील की कि वह पटियाला के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) वरुण शर्मा को...
article-image
पंजाब

आतंकी हरविंदर ग्रुप के 10 गुर्गे गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्तौल और कारतूस बरामद

अमृतसर।  पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में बैठ नेटवर्क चलाने वाले कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा गिरोह के दस लोगों को गिरफ्तार किया है।  आरोपितों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कारतूस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : स्वास्थ्य खंड चंडी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड में पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के 0 से 5 साल तक के छोटे बच्चों को पल्स पोलियो...
Translate »
error: Content is protected !!