ईडी ने दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कसा शिकंजा : 13 स्थानों पर मारे छापेमारी :

by

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद कथित अनियमितताओं का पता लगाया है।

संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पांच राज्यों – दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), राजस्थान (जयपुर), कर्नाटक (बेंगलुरु) और पंजाब (चंडीगढ़) में 13 स्थानों पर छापे मारे।

‘दिल-लुमिनाटी’ कॉन्सर्ट राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में 26-27 अक्टूबर को सप्ताहांत में आयोजित किया जाना है, जबकि ‘कोल्डप्ले’ का कॉन्सर्ट ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वल्र्ड टूर’ जनवरी 2025 में नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा। ईडी ने एक बयान में बताया कि प्रवेश पास की तेजी से बिक्री के बाद ”नकली” टिकटों की बिक्री के जरिए व्यक्तियों और प्रशंसकों को ”धोखा” दिए जाने की कई रिपोर्ट सामने आने के बाद उसने जांच शुरू की।

एजेंसी ने देश भर में इस मामले में दर्ज कई पुलिस प्राथमिकियों का संज्ञन लिया। इनमें ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पोर्टल ‘बुकमायशो’ द्वारा उन कई संदिग्धों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी भी शामिल है, जिन्होंने कॉन्सर्ट में जाने वालों का शोषण किया। ईडी ने कहा कि प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ये लोग इन कॉन्सर्ट के टिकट की अत्यधिक मांग का फायदा उठाकर नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी वृद्धि करने में संलिप्त हैं। उसने कहा कि इन संगीत कार्यक्रमों की घोषणा के बाद देशभर के संगीत प्रेमियों ने उत्साहित होकर टिकट खरीदे तथा टिकट की बिक्री करने वाले बुकमायशो और जोमैटो लाइव जैसे आधिकारिक मंचों ने बताया कि उनके मंच पर कुछ ही मिनट में टिकट बिक गए, जिसके कारण ”टिकटों की अत्यधिक कीमतों पर कालाबाजारी हुई।” एजेंसी ने कहा कि कई प्रशंसकों को पता चला है कि उन्हें नकली टिकट बेचे गए या वैध टिकटों के लिए उनसे अत्यधिक कीमत वसूली गई।

ईडी ने एक बयान में कहा, ”ईडी द्वारा की गई छापेमारी और जांच से कई ऐसे व्यक्तियों का पता लगा, जो इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम का उपयोग करके सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे टिकट उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। इनमें नकली टिकट भी शामिल होते हैं।” इसमें बताया गया कि टिकट बिक्री ”घोटाले” में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड आदि जैसी कई सामग्री जब्त की गई हैं जो ”अपराध को साबित करती हैं।” बयान में कहा गया है कि टिकटों की अवैध बिक्री, इन घोटालों का समर्थन करने वाले वित्तीय नेटवर्क की जांच करना तथा ऐसी अवैध गतिविधियों से हुई आय का पता लगाने के लिए छापे मारे गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता एक भरोसा, टूटने नहीं देंगे …नई पीढ़ी को सहकारिता से कैसे जोड़ा जा सकता है इस विषय पर भी मंथन करना ज़रूरी – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला ;  नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सहकारिता सम्मेलन का आयोज किया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप...
article-image
पंजाब

 डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने गांव वासियों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए किया जागरुक

लोगों को स्वास्थ्य टीमों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले के सभी गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग को लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यू.ऐस. से डिपोर्ट पंजाबियों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर पर करवा ई और इनके पुनर्वास का प्रबंध करे पंजाब सरकार : पूर्व सांसद खन्ना

खन्ना ने कहा, हमेशा कानूनी विधि से और सरकार द्वारा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से जाएं विदेश होशियारपुर 7 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यू.ऐस....
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

नेरचौक और टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे PET स्कैन, मेडिकल कॉलेजों में साल के अंत तक ऑटोमेटेड लैब सिस्टम शुरू करने का लक्ष्य एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!