5 दिन बाद खाई में मिला वाहन : लापता व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात हो रही है। इस बरसात में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के मड़ावग में पांच दिन से लापता व्यक्ति का आज वाहन खाई में गिरा मिला है, जबकि उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

स्थानीय लोगों को उसका वाहन एक गहरी खाई में मिला है, लेकिन व्यक्ति लापता है। इस बारे में देहा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश नेगी हरी राम नेगी गांव एवं डाकघर मड़ावग तहसील चौपाल जिला शिमला ने शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 13 अगस्त को अमरनाथ राय पुत्र परसराम गांव भराड़ी जिला जहाड़ी सरैल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर मड़ावग से अपने निजी वाहन में छैला के लिए गया था। वह मूल रूप से घुमारवी से है, लेकिन मड़ावग में ही रहता है।

छैला से वह वापिस नहीं लौटा तो स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की। चार दिन बाद 17 अगस्त को चंबी खिड़की में अलीधार मंदिर के समीप लोगों को उसकी कार के अवशेष मिले। कार के अवशेष के साथ जब लोगों ने नीचे खाई की तरफ तलाश करना शुरू किया और गहरी खाई में लोग उतरे।

इस दौरान लोगों को मलबे में एक जली हुई कार दिखाई दी, लेकिन कार के अंदर कोई नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि चंबी खिड़की के समीप का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया हो और व्यक्ति कार से गिर गया हो। ऐसे में उसे ढूंढने का प्रयास जारी है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

मंडी, 25 नवम्बर । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘किशोरावस्था के तनाव को नियंत्रित करके जीवन में आगे बढ़ें’ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

एएम नाथ। हमीरपुर 04 नवंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के ट्रेनी करेगे भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड (बीबीएमबी) में अप्रिंटिंसशिप

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ से अपना आईटीआई कोर्स पास कर चुके ट्रेनियों को मिलेगा अब बीबीएमबी नंगल में अप्रिंटिंसशिप करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान में ऊना विस में हो रहा 1000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम: सत्ती

सीएचसी उन्नयन व पशु चिकित्सालय भवन बसदेहड़ा की रखी आधारशिला ऊना 16 फरवरी: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!