5 पर केस दर्ज : नशा तस्कर को जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में पेश किए फर्जी दस्तावेज

by
कपूरथला : कपूरथला जिला अदालत के एडिशनल सेशन जज ने वर्ष 2019 के नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के आरोपी की जमानत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जज गुरमीत टिवाणा की शिकायत पर आरोपी नशा तस्कर सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना सदर में अलग अलग दो केस दर्ज किए गए हैं।
एएसआई पाल सिंह ने बताया कि एडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाणा की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि थाना कबीरपुर में वर्ष 2019 में आरोपी दविंदर सिंह उर्फ कट्टा निवासी शाहवाला अंदरिसा के खिलाफ नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट का दर्ज हुआ था। अदालत आरोपी की जमानत के लिए गुरदीप सिंह निवासी न्यू मॉडल हाउस जालंधर ने जाली दस्तावेज पेश कर आरोपी की जमानत करवाई थी। जज की शिकायत पर थाना सदर में गुरदीप सिंह मल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे मामले में जज गुरमीत टिवाणा ने बताया कि थाना कबीरपुर के 2019 में दर्ज एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी दविंदर सिंह उर्फ कट्टा की जमानत के लिए नंबरदार अमनदीप सिंह, सरबजीत कौर पत्नी बहादुर सिंह और महिंदर सिंह मल्ली सभी निवासी गांव कुर्ला जिला जालंधर की तरफ से अदालत में पेश किए दस्तावेज जांच में जाली पाए गए हैं। आरोपी दविंदर सिंह जमानत मिलने के बाद से कोर्ट में पेश नहीं हुआ और उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया।
ऐसे में जज गुमीत टिवाणा की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दविंदर सिंह उर्फ कट्टा, नंबरदार अमनदीप सिंह, सरबजीत कौर पत्नी बहादुर सिंह, महिंदर सिंह मल्ली और गुरदीप सिंह मल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस लाइन में तैनात की मौत
कपूरथला के पुलिस लाइन में तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की मौत हो गई। मृतक एएसआई सविंदर सिंह है। जांच अधिकारी मंगल सिंह के अनुसार एएसआई सविंदर सिंह निवासी मोहल्ला आरिफवाला कपूरथला, जो अभी पुलिस लाइन क्वार्टर में रहता था। मंगलवार देर शाम अदालत में हवालातियों की पेशी के बाद जेल में छोड़कर वापस आया था। इसके बाद अपने क्वार्टर में सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो आस पड़ोस के साथियों ने उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पेनिश लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोषियों को कड़ी सजा देने की विभिन्न संगठनों ने मांग की

गरशंकर, 3 मार्च : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन, जीवन जागृति मंच और दोआबा साहित्य सभा ने भारत आए एक स्पेनिश जोड़े के साथ दुर्व्यवहार और एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक

– सड़क हादसों में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की हिदायत की  लोगों को 8 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की...
article-image
पंजाब

अकाली नेता तेजबीर सिंह गिरफ्तार : 110 ग्राम हेरोईन, कार और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

अमृतसर  :  शिरोमणि अकाली दल (बादल) के छात्र संगठन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के जिलाध्यक्ष तेजबीर सिंह कोटली को अमृतसर कमिश्नरेट की सीआईए टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!