5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

by

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पाकिस्तान को मोह तोड़ जवाब दे रही है।

नागरिकों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। अलग-अलग इलाकों में ड्रोन मंडराने, गोलाबारी की खबरें और ब्लैकआउट के चलते लोगों में असमंजस और चिंता का माहौल है।

5 प्वाइंट में समझिए, रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा?

जम्मू-कश्मीर- ड्रोन और ब्लैकआउट: जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में सीमापार से गोलाबारी की खबरें आईं। सीजफायर के कुछ देर बाद ही श्रीनगर, उधमपुर और जम्मू जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने की घटनाएं रिपोर्ट हुईं। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट लागू कर दिया, ताकि ड्रोन लक्ष्यों की पहचान न कर सकें। कटरा और वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में प्रशासन ने लोगों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट अपनाने और घरों में ही रहने की अपील की। इस दौरान सभी सार्वजनिक और निजी स्थानों की लाइटें बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने इसे एक एहतियाती कदम बताते हुए जनता से संयम बनाए रखने को कहा।

गुजरात, राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में अलर्ट रहा: अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, फिरोजपुर और बठिंडा में भी ड्रोन गतिविधियों की खबरें आईं। अमृतसर और लुधियाना में ब्लैकआउट के आदेश फिर से लागू कर दिए गए। बठिंडा प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। गुजरात के कच्छ जिले में गृह मंत्री हर्ष संघवी ने पुष्टि की कि कई ड्रोन देखे गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ब्लैकआउट लागू किया जा रहा है, कृपया घबराएं नहीं, सतर्क रहें। इसी तरह राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी एयर अटैक अलर्ट और ब्लैकआउट लागू किया गया है।

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सीमापार से पाकिस्तान ने फिर से उकसावे की कार्रवाई की। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया और कहा कि ये समझौते का घोर उल्लंघन हुआ है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया जा चुका है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जवान शहीद: शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक एयरबेस पर आर्मी एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी ड्रोन के टुकड़े की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। ये सैनिक उधमपुर एयरबेस पर ड्यूटी पर था, जिस पर आज सुबह पाकिस्तानी ड्रोन ने हमला किया था।

नगरोटा मिलिट्री स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधि: पाकिस्तान की गोलाबारी की बीच जम्मू कश्मीर के नगरोटा में मिलिट्री स्टेशन के करीब संदिग्ध गतिविधि देखी गई। भारतीय सेना ने पुष्टि की कि सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए नगरोटा मिलिट्री स्टेशन के सतर्क संतरी ने चुनौती दी, जिसके बाद संदिग्ध के साथ कुछ देर तक गोलीबारी हुई। संतरी को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रिफ्तार पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत : राहुल गांधी के आज पंजाब पहुचने से पहले विजिलेंस ने सुबह 3 बजे किया गिरफ्तार

अमलोह – राहुल गांधी के आज पंजाब पहुचने से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में आज मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके इलावा...
article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने हरियाणा को 32-23 से करारी शिकस्त : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा, 25 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में...
Translate »
error: Content is protected !!