5 बच्चों की मां को हुआ लव : खुशी-खुशी किया फोन, कहा- जान सुनो. दौड़ा-दौड़ा आया आशिक

by

कहते हैं कि प्यार में कोई बंदिश नहीं होती. प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की मां को एक 22 साल के जवान युवक से इश्क हो गया। वो भी इस कदर कि एक दिन महिला अपने प्रेमी को लेकर भाग भी गई. मगर, अब महिला के बच्चे पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी मां को वापस बुलवा दो ।

आइए बताते हैं पूरा मामला… सोनभद्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. एक मां अपने पांच बच्चों को छोड़कर 22 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई है. जिस प्रेमी के साथ महिला फरार हुई है उसपर आरोप है कि वो पहले भी कई महिलाओं को लेकर भाग चुका है. आरोपी प्रेमी कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है और दो से चार महीने में उन महिलाओं को छोड़ देता है।

बता दें कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में पांच बच्चों की कलयुगी मां ने अपने से छोटी उम्र के एक युवक के साथ प्रेम संबंध बनाए और उसका प्रेम इतना परवान चढ़ गया कि अपने छोटे उम्र के प्रेमी के साथ भागने का फैसला ले लिया. आखिरकार अपने 22 वर्षीय प्रेमी के साथ अपने पांच बच्चों को छोड़ वह भाग गई. बच्चे व परिजन ने महिला को बहुत समझाया. मगर, महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर ही अडिग रही।

महिला ने अपने बच्चों की भी बात नहीं मानी. मामले को लेकर महिला के परिजन व बच्चों ने पुलिस की सहायता ली. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ महिला भागी है वो पूर्व में भी कई महिलाओं को लेकर भाग चुका है और दो से चार महीने में उन महिलाओं को छोड़ देता है।

मामले के लेकर महिला की बड़ी बेटी ने बताया कि मेरी मां अक्सर चाचा के घर जाती थीं. वहीं उनकी मुलाकात उस लड़के से हुई. हम लोगों ने काफी समझाने का प्रयास भी किया गया किंतु मां ने एक बात नहीं सुनी और उसके साथ चली गईं. महिला की सास ने बताया कि छह महीने से वो अपने प्रेमी के यहां आती जाती रहती थी. अब एक महीने से मेरी बहू अपने 22 वर्षीय प्रेमी के घर पर ही रह रही है. हम लोग चंदौली के रहने वाले हैं. काफी समझाया पर कोई फायदा नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना की तैयारियों का डीसी अपूर्व देवगन ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जोगिंदर नगर, 8 मई।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज चौंतड़ा तथा जोगिंदर नगर में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग हॉल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!