5 युवायों की दुर्घटना में मौत : ऊना में बेकाबू कार खंभे से टकराई

by

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना, एक हाज़ीपुर नंगल पंजाब और एक सनोली मजारा का रहने वाला है। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पंजाब नंबर गाड़ी कुठार कलां में खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी है। घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में राजन जसवाल व अमल निवासी सलोह हरोली जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि हादसे में कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है। बता दें कि ये सभी युवक युवा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पहले यह जिला व प्रदेश कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी थे।
मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  मीडिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अर्षिता को एसडीएम ने किया सम्मानित

ऊना :25 अगस्तः केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुरुग्राम में हुई जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सलोह की कक्षा आठ की छात्रा अर्षिता भारती ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अर्षिता की सफलता पर एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414...
article-image
पंजाब

चोर एक्टिवा व अनाज चोरी कर हुआ फरार

गढ़शंकर :  आज बाद दोपहर गढ़शंकर में एक घर से एक चोर एक्टिवा तथा चुरा कर फरार हो गया। जानकारी अनुसार आज बाद दोपहर 4 बजे के करीब अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 2...
Translate »
error: Content is protected !!