5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

by

मृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।  पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने एक मोटर साइकिल भी ज़ब्त की है, जिस पर तस्कर सवार था। डीजीपी ने बताया कि लखविंदर लक्खा पाकिस्तान अधारित नशा तस्कर अली के सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को ठोस सूचना मिली थी कि नशा तस्कर लखविंदर लक्खा ने नशीले पदार्थों की खेप हासिल की है और इसको खेमकरन से अमृतसर डिलीवर करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पर एडीसीपी सीटी-2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में सीआईए-2 की पुलिस टीमों ने जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एक मामला अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की नम्बरदार परमजीत पम्मा ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : गढ़शंकर के नम्बरदार परमजीत पम्मा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
article-image
पंजाब

पुलिस का नशा विरोधी अभियान, नुक्कड़ नाटक खेला

होशियारपुर :जिला पुलिस की ओर से नशा विरोधी अभियान के तहत आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी बबनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस...
Translate »
error: Content is protected !!