5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

by

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।  पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने एक मोटर साइकिल भी ज़ब्त की है, जिस पर तस्कर सवार था। डीजीपी ने बताया कि लखविंदर लक्खा पाकिस्तान अधारित नशा तस्कर अली के सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को ठोस सूचना मिली थी कि नशा तस्कर लखविंदर लक्खा ने नशीले पदार्थों की खेप हासिल की है और इसको खेमकरन से अमृतसर डिलीवर करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पर एडीसीपी सीटी-2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में सीआईए-2 की पुलिस टीमों ने जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एक मामला अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rajesh Bagha and Dr. Hemang

Vadodara/Daljeet Ajnoha /Oct 26 : The Maharaja of Vadodara, Shrimant Samarjitsinh Gaekwad, great-grandson of the late Maharaja Shahuji Maharaj, at the Laxmi Vilas Palace, where he shared the heritage and rich history of Baroda...
article-image
पंजाब , हरियाणा

निहंग सिंहों ने सदैव धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा की: मुख्यमंत्री सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘निहंग’ शब्द का अर्थ निडर हृदय वाले योद्धा से है और स्वयं गुरु साहिबान ने निहंग सिंहों को शस्त्रधारी ‘अकाल सेना’ का स्वरूप प्रदान...
पंजाब

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬੰਗਾ ਨੂੰ ਦੇਣਗੇ 100 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ

ਮੰਗਲਵਾਰ ਦੇ ਆਪਣੇ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਨਗੇ ਬੰਗਾ 22 ਨਵੰਬਰ- ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਬੰਗਾ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਅਹਿਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਕੇ ਬੰਗਾ...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 16 आबकारी यूनिटों का आवंटन 20 मार्च को : आवंटन प्रक्रिया के लिए आवेदन 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी यूनिटों के आबंटन हेतू कुल 16 यूनिटों का गठन किया गया है जिनका आरक्षित मूल्य 104,46,58,960/- है जोकि वित्त वर्ष 2024-25...
Translate »
error: Content is protected !!