*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

by

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन नियमों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन पाए जाने पर पांच खनन लीज़ को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया।


निलंबित खनन इकाइयों में लखविंदर सिंह यूनिट 3 गोंदपुर बुल्ला, लखविंदर सिंह यूनिट 1 पोलियां, महादेव स्टोन क्रशर नंगल खुर्द, एसएस स्टोन क्रशर हलेरां बिलना और बिल्डिंग स्ट्रेच क्रशिंग ज़ोन पुबोवाल शामिल हैं।


इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, और इन संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। अवैज्ञानिक खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है.अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों और खनन नियमों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निगरानी तंत्र को मजबूत करने और अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अवैध अथवा अवैज्ञानिक खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पर तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दें, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में वकील ने की बाप-बेटे की गोली मारकर की हत्या – दोनों पक्षों में चल रहा था जमीनी विवाद

रोहित जसवाल। ऊना : थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने गांव की पंचायत के प्रधान के पति और...
article-image
पंजाब

कांस्टेबल पानी मे कूदा और बचा लिया परिवार : नहर में गिरी कार, बचा लिया पूरा परिवार

बठिंडा l बठिंडा में यहां पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए 11 जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकला उन्हें बचा लिया। बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्नोलॉजी के उपयोग से सुनिश्चित हुई तत्परता और जवाबदेही : DC अमरजीत सिंह

सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निरंतर सुधार के निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 23 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि प्रशासनिक और विभागीय कार्यों में आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंगल में दफनाया मिला था शव : दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में हरियाणा से पकड़े दो युवक शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!