5 ग्रिफ्तार : 3 पिस्टल 7.65 एमएम, 22 जिंदा रोंद 7.65एमएम, 2 खंडे (लोहे के), 1 बेसबाल एवं गाड़ी इसुजु पिक्क अप बरामद

by

हरियाणा : डायरैक्टर जनरल पुलिस पंजाब वीके भावरा की हिदायत पर सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर सरताज सिंह (आईपीएस) द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं एसपी (इनवेस्टीगेशन) मुख्तयार राय (पीपीएस) की अगुवाई में नाजायज असला/हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के अंतर्गत डीएसपी (आर) प्रेम कुमार, एसआई बलजिन्द्र सिंह एसएचओ थाना हरियाणा शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्तियों की चैैकिंग के दौरान सिविल अस्पताल चौक पर मौजूद थे। इस दौरान होशियारपुर की तरफ से एक गाड़ी इसुजू पिक्का नंबर पीबी07-बीटी-4052 आते हुए दिखाई दी, जब गाड़ी का ड्राइवर तथा बैठे पांच संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर पीछे की तरफ मुडऩे लगा तो मुख्य थाना अधिकारी हरियाणा ने साथी कर्मचारियों की मदद से उक्त गाड़ी को काबू किया तथा इसमें सवार जसविन्द्र सिंह उर्फ सोनू, अजय कुमार, सन्नी, सुनील व गौरव के पास से तलाशी करने पर 3 पिस्टल 7.65 एमएम तथा 22 जिंदा रोंद तथा तेजधार हथियार बरामद हुए। जिन पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 59, आम्र्स एक्ट के तहत थाना हरियाणा (जिला होशियारपुर) दर्ज किया है। पुलिस रिमांड के लिए उक्त आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

बरामदगी :- 3 पिस्टल 7.65 एमएम, 22 जिंदा रोंद 7.65एमएम, 2 खंडे (लोहे के), 1 बेसबाल एवं गाड़ी इसुजु पिक्अप
आरोपियों की जानकारी
1.जसविन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र मलकीत सिंह वासी पहाड़ी गेट हरियाणा थाना हरियाणा से एक पिस्टल 4 रोंद 7.65 एमएम तथा गाड़ी इसुजू। जिस पर पहले पांच मामले दर्ज हैं।
2. अजय कुमार उर्फ रितिक पुत्र शम्मी कपूर वासी न्यू कालोनी ढोलवाहा रोड हरियाणा जिला होशियारपुर से एक पिस्टल 4 रोंद 7.65 एमएम
3. सन्नी उर्फ बसी पुत्र पूर्ण चंद वासी बजवाड़ा थाना सदर जिला होशियारपुर से एक पिस्टल 4 रोंद 7.65 एमएम बरामद हुए। जिस पर पहले दो केस दर्ज हैं।
4. सुनील उर्फ साहिल पुत्र कुलदीप वासी शकाला थाना हरगोविंदपुर जिला गुरदासपुर से खंडे (लोहे के) 5 जिंदा रोंद 7.65 एमएम बरामद हुए।
5. गौरव पुत्र सर्वजीत सिंह वासी हमीरपुर इंडिया गेट बाइपास अमृतसर थाना छेहाटा जिला अमृतसर से खंडे (लोहे के) 5 जिंदा रोंद 7.65 एमएम बरामद हुए। जिस पहले एक केस दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

96 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान फतेहपुर कलां गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
पंजाब

पीने वाले पानी का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस

जिला मजिस्ट्रेट ने पीने वाले पानी का दुरुपयोग करने पर लगाई पाबंदी होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस ने जिले में घरों के आंगन, थड़ों व गाडिय़ों को धोने , प्लांटों में अनाधिकृत वाटर...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा भगत राम जी नंगल खूगा में रक्खड़ पुन्य का वार्षिक मेला 9 अगस्त को मनाया जाएगा : संत नरेश गिर जी

इस अवसर पर संत महापुरुष संगतों को प्रवचन करेंगे और कथा कीर्तन होगा : संत नरेश गिर जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव नंगल खूगा के डेरा बाबा भगत राम जी में...
Translate »
error: Content is protected !!