5 नवंबर को होगी वोटिंग, 18,19,20 अक्तूबर को दाखिल होंगे नामांकन : पंचायतों में उपचुनावों के लिए 18 तक मतदान केंद्रो की सूची होगी जारी: डीसी डा. निपुण जिंदल

by
धर्मशाला, 9 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं की रिक्त सीटों के लिए 18, 19 और 20 अक्तूबर को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक निर्दिष्ट स्थान पर रिर्टनिंग आफिसर द्वारा नियुक्त अधिकारी के समक्ष प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर अथवा उससे पहले मतदान केंद्र की सूची प्रकाशित की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा निपुण जिंदल ने बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 25 अक्तूबर को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। 5 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतों की गिनती संबंधित पंचायत मुख्यालय पर होगी और प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे ।
राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के चुनाव को लेकर संबंधित ग्राम पंचायत में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 8 पद

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 8 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी लागू होता यूसीसी-अगर हिमाचल में भाजपा की फिर सरकार होती : जयराम ठाकुर

पूर्ण राजत्व दिवस के मंच का मुख्यमंत्री ने किया राजनीतिक दुरुपयोग, भाँग की खेती के दुरुपयोग से हिमाचल को बचाने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी : जयराम ठाकुर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

भोरंज 19 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!