5 लाख रिश्वत लेते माइनिंग विभाग के एक्सईएन व एसडीओ रंगे हाथों ग्रिफ्तार : रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले माँगे थे 12 लाख , 8 लाख में सौदा हुया और पहली किश्त 5 लाख लेने पर विजिलेंस के शिकंजे में फंस गए, मामला दर्ज , कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

by

होशियारपुर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग, होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. माइनिंग विभाग को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया। उन पर आरोप के निजी कंपनी से जमां रॉयलिटी व 41,10,117/- रुपए वापिस करने के एवज में 12 लाख की डिमांड की थी और 8 लाख में सौदा तय हुयक था। जिसमें से शिकायतकर्ता से आज 5 लाख की पहली किश्त लेने पर एक्सईएन व एसडीओ विजिलेंस ब्यूरो के शिकंजे में आ गए।

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी डोलन , तहसील जगरायों, जिला लुधियाना रीगल इंटरप्राइजेज में साइट कंट्रोलर के पद पर काम करता है। उसने शिकायत की कंपनी ने मुकेरियां/तलवाड़ा रेलवे लाइन की अर्थिंग का ठेका कल्पतरू कंपनी से लिया है। शिकायतकर्ता की कंपनी ने कल्पतरू कंपनी दुआरा गांव घगवाल तहसील दसूहा जिला होशियारपुर से मिट्टी उठाने के लिए 41,10,117/- रुपये की सरकारी फीस संबंधित विभाग को जमा कराई थी।
शुल्क जमा करने के बाद उन्हें पता चला कि जिस भूमि से उन्होंने मिट्टी एकत्र करने के लिए शुल्क जमा किया है वह वन विभाग की धारा 4 और 5 के अंतर्गत आती है, जिसके कारण वे गांव घगवाल से मिट्टी नहीं उठा सकते तो उन्होंने खनन विभाग से इसकी रॉयल्टी ट्रांसफर करने के लिए मार्च 2023 में आवेदन दिया था।
20.07.2023 को शिकायतकर्ता के वरिष्ठ अधिकारी जतिंदर सिंह ने इस संबंध में सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एसडीओ को एक्सियन सरताज सिंह रंधावा के कार्यालय मैं जाकर मिला तो एक्सियन सरताज सिंह रंधावा ने कहा कि रॉयल्टी ट्रांसफर नहीं की जा सकती, जतिंदर सिंह की गुहार के बाद आरोपी सरताज सिंह रंधावा एक्सियन ने कहा कि आपके साथ हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. बात करेंगे कुछ दिन बाद शिकायतकर्ता के वरिष्ठ अधिकारी जतिंदर सिंह को एसडीओ हरजिंदर सिंह ने दसूहा स्थित अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि आरोपी एक्सियन सरताज सिंह रंधावा ने उसकी रॉयल्टी ट्रांसफर करने के लिए 12,00,000/- (बारह लाख रुपये) मांगे हैं, तब जतिंदर सिंह ने आरोपी एसडीओ से हरजिंदर सिंह से मिन्नतैं करने पर वह 8 लाख रुपए लेकर उसका काम करने को तैयार हो गया।
शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह पुत्र श्री नरिंदर सिंह निवासी डोलन तहसील जगराओं जिला लुधियाना शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी मनीष कुमार विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट, होशियारपुर इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह विजिलेंस ब्यूरो टीम शिकायकर्ता सहित, सरकारी शेडो गवाह और सरकारी गवाह को साथ लेकर जाल बिछाया गया। इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह, विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट, होशियारपुर ने सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. को शिकायतकर्ता, जस्प्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 22 दिनांक 31.08.2023 धारा 7 पिसी एक्ट, 1988 यथा संशोधित पी.सी. (संशोधन) एक्ट, 2018 और धारा 34 आईपीसी, पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज के तहत दर्ज किया गया। आरोपी सरताज सिंह रंधावा एक्सियन और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. को कल 01.09.2023 को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जायेगा। इस पूरे मामले कि जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डाके की योजना बनाता 5 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार दो कारें व जानलेवा हथियार बरामद

लुधियाना :  क्राइम ब्रांच-2 की विशेष टीम ने तेजधार हथियारों से लैस होकर डाका डालने की योजना बना रहे 5 मैंबरी गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विद्यार्थी डिजिटल उपकरणों का करें सदुपयोग: मलेंद्र राजन

राकेश शर्मा ,  इंदौरा, 29 दिसंबर। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
पंजाब

शादी से पहले दूल्हे ने बरातियों के साथ डाला वोट, जमकर किया भांगड़ा; जिला परिषद चुनाव में गजब का नजारा

पटियाला। पंजाब में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति का मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस बीच पटियाला में गजब का नजारा देखने को मिला। घनौर के गांव...
article-image
पंजाब

J.S.S. Asha Kiran

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : J.S.S. Asha Kiran Special School, Jahankhelan celebrated its 31st foundation day with great enthusiasm on Friday. On the occasion, a Sukhmani Sahib path was held, attended by school staff, diploma...
Translate »
error: Content is protected !!