5 लाख रुपए की ग्रांट से बापू धाम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

by

चंडीगढ़, 4 जुलाई :  बापू धाम कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंड से क्षेत्र में लगाए गए 51 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे ।

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। इसलिए जरूरत के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और अन्य विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए जा रहे हैं। इसके तहत उन्होंने अपने संसदीय कोटे से यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट दी है, जिससे बापू धाम कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।


इस अवसर पर एच.एस. लक्की ने शहर के विकास के लिए सांसद मनीष तिवारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास केवल बातों से नहीं, बल्कि काम से होता है, जिसे सांसद तिवारी ने सिद्ध कर दिखाया है।


इस दौरान अन्यों के अलावा, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, राजीव मोदगिल, हरमेल केसरी, कृष्ण प्रधान, कृष्णन कुमार लारा, राजदीप सिद्धू जिला कांग्रेस प्रधान, सुमन लता वैद, रानो देवी, मोहम्मद सुलेमान, अमृत लाल काला, येकी कालिया, दाऊद अहमद, हाजी यमस, आशु वैद, अजय शर्मा, वसीम मीर, मोहम्मद इमरान भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 व 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: DC कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक, 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में वंशिका ने पाया पहला स्थान

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिपलांवाला में ब्लाक होशियारपुर में आरएए के तहत 6वीं से 10वीं कक्षा तक के बच्चों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें सरकारी स्कूल बीरमपुर की 9वीं...
Translate »
error: Content is protected !!