5 से 8 सितंबर तक चंबा प्रवास पर होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

by

चंबा, 3 सितंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 5 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 5 सितंबर को भटियात क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे । वह इस दौरान तुनुहट्टी में गौ सदन तथा मरेडी पीडव्लूएमयु का निरीक्षण भी करेंगे ।
दोपहर बाद ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।
शाम को ग्रामीण विकास मंत्री होली को रवाना होंगे । उनका रात्रि ठहराव होली रहेगा।
6 सितंबर को होली में जन समस्याओं को सुनेंगे और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करने के पश्चात वे तीसा रवाना होंगे।
7 सितंबर को तीसा क्षेत्र में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ सत्यास में मुख्यमंत्री लोक भवन का भी निरीक्षण करेंगे । उसके उपरांत शाम को किलाड़ में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव किलाड़ (पांगी) में ही रहेगा ।
8 सितंबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जनजातीय उपमंडल पांगी के मिन्धल और सुगलवास गाँव का दौरा कर विभिन्न विभागीय योजनाओं का निरीक्षण करेंगे ।
वे दोपहर बाद में जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर को रवाना होंगे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत करवाई जाएंगी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता

ऊना फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस- 2022 के अवसर पर प्रत्येक वोट के महत्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता माई वोट इज़ माई फ्यूचर: पाॅवर टू वोट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब कला परिषद द्वारा दो उपन्यासकारों के साथ संवाद समारोह बकापुर धमाई में आयोजित……पंजाबी उपन्यास क्षेत्र में पाठक और लेखक के बीच सीधे संवाद से चिंतन की नई  संभावनाएं उत्पन्न हो रही : डॉ. जे. बी. सेखों

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़ और पंजाब साहित्य अकादमी द्वारा पंजाब के नव-निर्माण के लिए आरंभ की गई ‘सृजन और संवाद’ गोष्ठी श्रृंखला के तहत गढ़शंकर में पड़ते श्री गुरु नानक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

ऊना, 6 सितम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल सरकार की नाकामी और प्राकृतिक आपदा दोनों का दंश झेल रहा : जयराम ठाकुर

इतनी बड़ी आपदा के बाद नहीं मिल रही पाई लोगों को फौरी राहत जो गांव खतरे में हैं उन्हें खाली करवाकर प्रभावितों की बसाने में मदद करे सरकार सरकार की नाकामी से पूरे प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!