5 किलो चिट्टा, 2 किलो अफीम, पिस्टल और कारतूस बरामद : 5 तस्कर गिरफ्तार

by

जालंधर : पुलिस ने नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हाल ही में क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक, भारगो कैंप से दशमेश नगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला निवासी भल्ला कॉलोनी छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ अमृतसर में पहले से ही मामला दर्ज है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में सीआईए स्टाफ की एक टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नियमित गश्त के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुशील कुमार उर्फ सुजल निवासी टांडा-उड़मुड़ होशियारपुर, मनदीप सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू जालंधर और गगनदीप सिंह निवासी गांव तलवंडी मांगे खां फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की। सुशील कुमार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले लंबित हैं।

एक अन्य मामले में स्पेशल सेल की टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त के दौरान अशोक नगर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच करने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी नवयुग कॉलोनी मकसूदां, जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंकलाबी नारों की गूंज में संस्कार : गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता का गढ़ी मट्टों में

गढ़शंकर । गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता, सीपीआईएण के तहसील कमेटी मैंबर का अंतिम संस्कार गढ़ी मट्टों श्मशानघाट में इंकलाबी नारों की गूंज में किया गया। इस मौके पर उन पर पार्टी ध्वज बीबी...
article-image
पंजाब

रोष: मांगों को लेकर सरकार के टालमटौल रवैये के खिलाफ पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने जताया रोष

पैंशनर्स संयुक्त मंच के जिला स्तरीय संघर्ष को हिमायत की लुधियाना : 16 जुलाई : पंजाब में काम करते मान भत्ता वर्करों, अस्थाई मुलाजिमों, रैगुलर मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी आप सरकार द्वारा...
पंजाब

सेवानिवृत्त सुबेदार ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व बेटों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – घरेलू विवाद के चलते फ़ौज से सेवानिवृत्त सुबेदार पेंशन प्राप्त ने आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर पुलिस ने मिरतक के भाई व प्राप्त हुए सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी व बेटों...
Translate »
error: Content is protected !!