5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार : सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर में बतौर ड्राइवर ड्रग स्मगलर

by
अमृतसर : अमृतसर  पुलिस ने एक तस्कर को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी फॉर्च्यूनर पर सवार था। आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह उर्फ गोरा (32) निवासी गांव बस्ती मोहम्मद शाह वाली, पुलिस स्टेशन ममदोट जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी गुरवीर सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर में तैनात है। वह सिविल सर्जन कार्यालय में बतौर ड्राइवर है।  अमृतसर पुलिस ने आरोपी को 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कैंट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के साथी के बारे में पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुरवीर सिंह फिरोजपुर से अमृतसर नशे की खेप लेने के लिए आया था। आरोपी बॉर्डर एरिया के ग्रामीण इलाके से यह नशे की खेप लेकर निकला था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी की गाड़ी रोकी और तलाशी ली तो पांच किलो 100 ग्राम हेरोइन मिली।
आरोपी को पकड़ने में डीसीपी आलम विजय, एससीपी कुलदीप, इंस्पेक्टर मुल्क सिंह ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरवीर सिंह वर्ष 2021 में सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर में कांट्रैक्ट में ड्राइवर तैनात हुआ था। आरोपी 12वीं पास है। जांच में सामने आया कि गुरवीर सिंह तीन महीने पहले ही नशा तस्करी के धंधे में आया था। आरोपी फिरोजपुर के ममदोट, जो बॉर्डर एरिया है वहां से अमृतसर बॉर्डर एरिया में नशे की खेप लेने पहुंचा था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फुटबॉल जगत में मातम : मैदान पर सीने में उठा दर्द और फिर हो गया निधन, जानें कौन थे रविंद्र सिंह

नवांशहर  : भारतीय फुटबॉलर रविंद्र सिंह का अचानक निधन हो गया है, जिससे भारतीय फुटबॉल पूरी तरह से हिल गया है। रविंद्र सिंह पंजाब के नवांशहर जिले के बछौरा गांव में रविंद्र सिंह एक...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत : पुलिस ने चालक को किया ग्रिफ्तार , शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों सौंपा :

स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा ,आरटीए को लिखा जायेगा  : एसएचओ जयपाल गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के पास स्कूल बस के नीचे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 घंटे चिता पर मां का शव : 2 बेटियां लड़ती रही डेड बीघा जमीन के टुकड़े के लिए

मथुरा : बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार से पहले बेहद ही शर्मशार करने वाली हरकत कर डाली है। बेटियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर मां का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। तीनों बेटियां इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार टैक्स घटा रही है तो सुक्खू सरकार टैक्स बढ़ाकर जनविरोधी कार्य कर रही

सिरमौर के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न लोगों से मिलकर जाना हाल, सुनी शिकायतें नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा : जयराम ठाकुरजिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स...
Translate »
error: Content is protected !!