5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

by

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।  पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने एक मोटर साइकिल भी ज़ब्त की है, जिस पर तस्कर सवार था। डीजीपी ने बताया कि लखविंदर लक्खा पाकिस्तान अधारित नशा तस्कर अली के सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को ठोस सूचना मिली थी कि नशा तस्कर लखविंदर लक्खा ने नशीले पदार्थों की खेप हासिल की है और इसको खेमकरन से अमृतसर डिलीवर करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पर एडीसीपी सीटी-2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में सीआईए-2 की पुलिस टीमों ने जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एक मामला अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में इंवेस्टीचर सेरेमनी सत्र 2023-24 के लिए प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर ने कहा कि यह समारोह एक विशेष अवसर...
article-image
पंजाब

डा. पंपोश के दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष रहेगा जारी: सुभाष मट्टू

गढ़शंकर । जनवादी स्त्री सभा दुारा श्री गुरू राम दास कालेज, अमृतसर की छात्रा डा. पंपोश दुारा आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के लिए जनवादी स्त्री सभा की...
Translate »
error: Content is protected !!