5 को आनंदपुर साहिब में करेंगे राज्यस्तरीय समारोह का घेराव : एडिड स्कूलों के अध्यापकों तथा पैंशनर्स द्वारा अध्यापक दिवस के मौैके पर

by

मामला एडिड स्कूल अध्यापकों एवं पैंशनर्स को 6वें वेतन आयोग ना देने का
तैयारियां मुकम्मल
नंगल : पंजाब राज्य सरकारी सहायता प्राप्त (एडिड) अध्यापक तथा अन्य कर्मचारी यूनियन तथा पंजाब एडिड स्कूल पैंशनर्स सैल की प्रांतीय एक्शन कमेटी की शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में फैसला किया गया कि पंजाब सरकार द्वारा यूनियन को उनकी मांगों संबंधी बैठक न दिए जाने के रोष स्वरुप 5 सितम्बर को अध्यापक दिवस के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब में हो रहे राज्यस्तरीय समारोह का घेराव किया जाएगा। इस संबंधी सभी जिलों की इकाइयों द्वारा तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एन.एन. सैनी तथा संरक्षक/पैंशनर्स सैल के प्रदेशाध्यक्ष गुरचरण सिंह चाहल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनावी वादे के विपरीत एडिड स्कूलों के अध्यापकों तथा पैंशनर्स को अभी तक 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं दिया है। जिस बाबत संगठन ने बार-बार सरकार को मांगपत्र दिए परंतु उनकी मांगों की तरफ कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिसके रोष स्वरुप प्रदेश के हजारों एडिड स्कूल अध्यापक तथा पैंशनर्स अध्यापक दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय समारोह में काले बिल्ले लगा कर रोष प्रकट करने के उपरांत समारोह का घेराव करेंगे।
यूनियन नेताओं ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनाव मैनीफेस्टो में प्रदेश के एडिड स्कूलों के कर्मचारियों, पैंशनर्स तथा अध्यापकों पर 6वें वेतन आयोग लागू करने के साथ-साथ दिल्ली के एडिड स्कूलों के पैटर्न पर लाभ देने के वादे किए थे। उन्होंने कहा कि एडिड स्कूलों के अध्यापकों एवं पैंशनर्स को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति कानूनी पैरिटी मिली हुई है। परंतु इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने अब तक अध्यापकों व पैंशनर्स को न 6वें वेतन आयोग का लाभ दिया गया तथा न ही महंगाई भत्ते में वृद्धि हुई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई जिलों के अध्यापकों तथा कर्मचारी पिछले 6 महीनों से वेतन से वंचित हैं। जिसके बारे में शिक्षा विभाग द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। यूनियन नेताओं ने सीएम भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को अपील की कि एडिड स्कूलों के अध्यापकों व पैंशनर्स को 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों का तुरंत लाभ जारी किया जाए।
इस मौके पर गुरमीत सिंह लुधियाना, परमजीत सिंह गुरदासपुर, डा. गुरमीत सिंह, अजय कुमार मिश्रा अमृतसर, शविन्द्र मछराल फिरोजपुर, रमेश दसूहा, रविन्द्र ठाकुर नवांशहर, हरदीप सिंह रूपनगर, अमरजीत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह आनंदपुर साहिब, हरमनप्रीत सिंह काहलों, सुरेन्द्र कुमार, प्रिंसिपल सुखपाल कौर वालिया, रणवीर सिंह, वरेन्द्र कुमार, प्रिंसिपल नवदीप कुमार भनुपली, मैडम रेनू रानी, प्रिंसिपल बुपेश कुमारी व जसवीर कौर विशेष रुप से मौजूद थे।
फोटो:
एडिड स्कूल अध्यापक व पैंशनर्स यूनियन की एक्शन कमेटी के कार्यकर्ता जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छत पर खड़ी महिला को लगी गोली : अज्ञात शूटर के खिलाफ केस दर्ज

बटाला। थाना सिविल लाइन के अधिकार क्षेत्र गौंसपुरा के एक घर की छत पर खड़ी एक महिला को पेट में एक दम चुभन महसूस हुई और जब परिजनों को बताया और देखा तो पेट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकार के सेहत केंद्रों में डाक्टर तथा स्टाफ जल्द पूरा करने का स्वास्थ्य मंत्री का विधायक रौढ़ी को आश्वासन

गढ़शंकर : विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने विधानसभा गढ़शंकर के अंतर्गत आते स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की कमी संबंधी चंडीगढ़ में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के साथ मुलाकात...
article-image
पंजाब

CM ANNOUNCES TO FILL ALL

PRESIDES OVER STATE LEVEL FUNCTION TO MARK TEACHER’S DAY,  77 TEACHERS FELICITATED FOR OUTSTANDING SERVICES Hoshiarpur/September 5/Daljeet Ajnoha :   In order to further promote Punjabi language in the state, the Punjab Chief Minister Bhagwant...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव भगवान के भजनों पर जमकर नाचे शिव भक्त : महाशिवरात्रि के उपलक्षय में सनातन धर्म सभा, इलाका बीत द्वारा बीत इलाके में निकाली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालू हुए शामिल

गढ़शंकर।  महाशिवरात्रि के उपलक्षय में सनातन धर्म सभा, इलाका बीत द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्यां में शिव भक्तो ने शमूलियत की और शिव भगवान के भजनों पर...
Translate »
error: Content is protected !!