5 जून को महिंदवानी से गोंदपुर फैक्ट्री तक एक संकेतिक रोष मार्च

by

लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के अशोक कुमार अध्यक्ष बने
संघर्ष कमेटी ग्रामीणों को प्रदूषण को लेकर करेगी जागरुक
गढ़संकर : लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की एक बैठक गांव महिंदवाणई में नंबरदार अजिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंच-सरपंच व गणमान्यों ने हिस्सा लिया। समूह प्रतिनिधियों ने एक प्रशासनिक कमेटी का चयन किया गया। यह कमेटी पड़ोसी गांवों भंडियार, पंडोरी, कोट, मैरा, बारापुर, डल्लेवाल, बीणेवाल, पिपलीवाल, टिब्बिया, कोकोवाल, मजारी तथा हिमाचल साइड से गांव बैहली, गोंदपुर, बूला, गोंदपुर जयचंद, बीटल, सिंगा आदि की पंचायतों के साथ संपर्क साध कर गांववासियों को माडलस फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण तथा इसके खतरे के बारे में जागरुक करेगी। कमेटी में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 5 जून को गांव महिंदवानी से गोंदपुर फैक्ट्री तक एक संकेतिक रोष मार्च निकाला जाएगा।
लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी में अशोक कुमार को अध्यक्ष, दिलबाग सिंह व रमेश लाल को उपाध्यक्ष, सूबेदार संतोख जोशी कोषाध्यक्ष, अवतार सिंह सह कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह सचिव, निर्मल सिंह सह सचिव तथा गुरपाल सिंह, जगरूप सिंह, हरबंस लाल, कैप्टन प्रकाश चंद, नंबरदार दर्शन कुमार, देवेन्द्र कुमार, राम कुमार किसाणा, रविन्द्र कुमार, संत राम, नरेश सिंह व गुरदीप सिंह दीपा को कार्यकारिणी सदस्य लिया गया। इसके अलावा मैंबर सलाहकार में देवेन्द्र कुमार, कुलभूषण कुमार, शमशेर सिंह, अजिन्द्र सिंह नंबरदार तथा गुरमेल चंद पोसवाल शामिल किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल रैंकिंग में भी पंजाब का दबदबा : पंजाब की शिक्षा संस्थाओं का जलवा

चंडीगढ़ । पंजाब के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक गर्व का पल है, क्योंकि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ‘इंडिया रैंकिंग 2024’ में प्रदेश की सात यूनिवर्सिटीज ने देश की शीर्ष...
article-image
पंजाब

फलाही में झुग्गियों को आग लगने के कारण प्रभावित परिवारों की रेड क्रास ने मदद की

होशियारपुर, 20 दिसंबरः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों पर रेड क्रास सोसायटी की टीम ने गांव फलाही में आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया करवाई। गांव फलाही में झुग्गियों, झोंपड़ियों में...
article-image
पंजाब

ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी द्वारा गांवों की पंचायतों के साथ की बैठक

गढ़शंकर, 13 जुलाई ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी गढ़शंकर द्वारा बुधवार को गांवों के विकास के कार्यों तथा मगनरेगा के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए पंचायतों को जागरुक करने के...
article-image
पंजाब

साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी तरना दल सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

 कैंप का उद्घाटन जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह की ओर से किया,  कैंप में अवतार सिंह जौहल ,कमलजीत सिंह भूपा, बलजिंदर सैनी, ओंकार सिंह और और डॉ राज कुमार सांसद, संदीप सैनी (चेयरमैन) शामिल हुए...
Translate »
error: Content is protected !!