फलाही में झुग्गियों को आग लगने के कारण प्रभावित परिवारों की रेड क्रास ने मदद की

by

होशियारपुर, 20 दिसंबरः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों पर रेड क्रास सोसायटी की टीम ने गांव फलाही में आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया करवाई। गांव फलाही में झुग्गियों, झोंपड़ियों में आग लगाने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रेडक्रास की टीम ने मौके पर पहुंच कर पता किया कि परिवारों की झोंपड़ियों, कपड़े, घर का सामाना, मुर्गे, पैसे, खाने-पीने का सामान, सारे दस्तावेज जल चुके थे। जिस कारण इन परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है। जिला रेड क्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि सोसायटी के स्टाफ की ओर से मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों के साथ दुख सांझा किया व तुरंत राशन का सामान, हाइजिन किट्टे, गद्दे, चादरें, कंबल, साबुन, सर्फ के पैकेट, तिरपालें, कपड़े और अन्य सामान देकर मदद की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार पलटी, 3 की मौत

घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल के कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बबेली के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से मनाली जा रहे पर्यटकों...
article-image
पंजाब

दीनदयाल चाहते थे योजनाओं का लाभ ईमानदारी से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री...
article-image
पंजाब

शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए और वार्ड नंबर 10 में करीब 450 वोट काट दिए गए : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

परिसीमन के बाद बने वार्ड दस में वोट काटे नहीं गए बल्कि कुछ घर वार्ड नंबर दस में डालने से रह गए, जाँच के बाद रहते घर वार्ड नंबर 10 में जोड़ दिए जायेगे...
Translate »
error: Content is protected !!