5 महिलाओं समेत 8 काबू : होटल में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

by

लुधियाना।  लुधियाना जिले के किदवई नगर स्थित मिनी रोज गार्डन के नजदीक होटल एसके क्राउन में मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया।

पुलिस सभी को लेकर थाना डिवीजन 3 में पहुंच गई। पुलिस ने होटल मालिक समेत आठ लोगों पर देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर काबू किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को लोगों ने शिकायत की थी कि इलाके के होटल में गलत काम होता है।

इसी के चलते पुलिस ने दोपहर को प्लानिंग के तहत होटल पर रेड कर दी। इस दौरान पुलिस को पांच लड़कियां और तीन लड़के वहां मिले। हालांकि, मौके पर पुलिस का कहना था कि जोड़े आपत्तिजनक हालत में नहीं थे। इसके अलावा एक जोड़ा वहां केक काटने के लिए आया था।

पुलिस ने जब होटल का रजिस्टर लिया तो पुलिस के मुताबिक सभी की एंट्री भी की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने होटल मालिक सत्यम दूबे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि होटल एसके क्राउन में गलत काम हो रहा है।

इससे लोग परेशान थे। इसी के चलते टीम ने रेड की थी और आरोपितों को रंगे हाथ काबू कर लिया। होटल मालिक सत्यम दूबे को भी नामजद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा स्कूल विंग के छात्रों ने बाहरवीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत नतीजा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 2024-25 की बाहरवीं कक्षा की परीक्षा में रयात बाहरा 10+2 स्कूल विंग द्वारा 100% परिणाम प्राप्त करना स्कूल की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत – कई घायल : मणिकर्ण में तेज हवा से गाड़ियों पर गिरा पेड़

रोहित जसवाल।  कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को लैंडस्लाइड की वजह से गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से उसकी चपेट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
पंजाब

Sukhmani Sahib Path Held to

A Heartfelt Tribute by Vikkramaditya Singh — A Prominent Voice in Social Service, Business, and Humanitarian Efforts Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : In a serene and spiritually uplifting gathering, a Sukhmani Sahib Path was organized...
Translate »
error: Content is protected !!