5 वर्ष तक और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज देने पर मोदी सरकार ने लगाई मुहर

by

नई दिल्ली : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के आखिरी दौर में 30 नवंबर 2023 को तेलगांना में होने वाले मतदान से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच वर्ष तक के लिए बढ़ाने पर अपनी मुहर लगा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार 28 नवंबर, 2023 को देर शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल तक के लिए एक्सटेंशन देने पर मंजूरी दे दी।

5 वर्ष में 11.80 लाख करोड़ आएगा खर्च : कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने इस योजना को एक जनवरी 2024 के बाद अगले पांच वर्षों तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। योजना के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा और 81 करोड़ भारतीयों को योजना का लाभ मिलेगा। अंत्योदय योजना का लाभ जिन परिवारों को मिलता है उन्हें 35 किलो अनाज मिलता रहेगा और इस योजना पर सरकार 11.80 लाख करोड़ रुपये अगले पांच वर्षों में खर्च करेगी।

पीएम मोदी ने पहले ही दिए थे संकेत

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 नवंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दुर्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए ये संकेत दिया था कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए आगे बढ़ाएगी। यह माना जा रहा है कि कैबिनेट के इस फैसले से तेलगांना में होने वाले मतदान में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को चुनावी लाभ मिल सकता है तो 2024 में होने वाले महाचुनाव यानि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना फिर से मोदी सरकार को लगातार तीसरी बार केंद्र में सत्ता दिलाने में मदद कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

भाजपा नेता को टक्कर मार कर घायल करने की आरोप में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर  – माहिलपुर पुलिस ने भाजपा नेता की एक्टिवा को टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में कार चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोटफातुही के भाजपा नेता तरुण अरोड़ा ने माहिलपुर...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव कराने की तैयारी तेज : नए सिरे से होगी वार्डबंदी

चंडीगढ़। पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोहतक के सोमवीर बने सुकेत केसरी, चंडीगढ़ के आशीष रहे उप-विजेता : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया कुश्ती विजेताओं को सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ। / रोहित जसवाल। सुंदरनगर, 28 मार्च।  सुन्दरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 परम्परागत शोभा यात्रा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तस्वीर वायरल: ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!