50 से अधिक लोग हिमाचल के हो चुके शिकार : सोशल मीडिया चैट व अश्लील वीडियो चैट को लेकर हो जाएं सावधान

by

शिमला : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट अथवा दोस्त बनाने की आड़ में लोगों को फंसाया जा रहा है। हिमाचल में इस तरह के 50 से अधिक मामले उजागर होने के उपरांत हिमाचल प्रदेश साइबर सेल ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। जिसमें लोगों को सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो चैट से दूर रहने को कहा गया है।
शुरु में महिलाएं रिक्वेस्ट भेजकर व्यक्ति को दोस्त बनाती हैं, फिर वे बात करने की इच्छा व्यक्त करते हुए वीडियो कॉल करते हैं। जिसमें फंस कर व्यक्ति अश्लील चैट या वीडियो कॉल का शिकार हो जाता है। क्योंकि उन्हें बाद में उक्त चैट या बातचीत रिकॉर्ड के आधार पर ब्लैकमेल किया जा रहा है। कई शातिर साइबर अपराधियों ने पीडि़तों को उनके वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर फिरौती देने के लिए मजबूर किया है।
साइबर थाना शिमला के एएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर शातिर सेक्सटॉर्शन के तहत ठगी कर रहे है। ठग लोगों को वाट्सऐप पर अश्लील वीडियो कॉल करते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करते हैं। यह भी पाया गया है कि कई लोग ब्लैकमेलर्स के जाल में फंसकर डर या अपमान के कारण ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट नहीं करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारम्भ : चिकित्सा महाविद्यालयों के विशेषज्ञों के लिए आयोजित होंगे एक्सपोजर टुअरः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारम्भ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे विभाग: डीसी

ऊना, 10 दिसंबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा ऊना जिला में की गई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!