50 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी खेप

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो 419 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारत भेजी गई थी।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ बाबू निवासी लुधियाना (पंजाब) और जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी सलेमपुरा समेजा कोठी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 9 किलो 908 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इसी कार्रवाई के दौरान समेजा पुलिस ने नवजोत कौर उर्फ ज्योति को सलेमपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 511 ग्राम हेरोइन और 21,200 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप को कब्जे में लेने और आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
श्रीगंगानगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
हिमाचल प्रदेश

हैंडबाल प्रतियोगिता का ट्रायल आज संतोषगढ़ में

ऊना, 1 नवंबर: 30वीं राज्य स्तरीय महिला व पुरूष हैंडबाल प्रतियोगिता मंडी जिला के बलद्वाड़ा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला हैंडबाल संघ के महासचिव मुनीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों, आढतियों व व्यापारियों को ई-नाम स्कीम बारे में अवगत कराया

ऊना व संतोषगढ़ में किसान जागरूकता शिविर आयोजित ऊना : “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” के तहत आज ऊना व संतोषगढ़ मंडी में किसानों को राष्ट्रीय कृषि बाजार से अवगत करवाने के लिए किसान जागरूकता...
article-image
पंजाब

*गांव बाड़ियां कलां में स्वर्गीय माता सुरजीत कौर सहोता को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया

*इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की *इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि दलजीत सिंह सहोता को राजनीतिक क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी माता...
Translate »
error: Content is protected !!