50 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार को कपूरथला निवासी एक नशा तस्कर को 50 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपा, निवासी गांव शन्ना शेर सिंह वाला (कपूरथला) के रूप में हुई है।

हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी सफेद कीआ सेल्टोस कार नंबर-पीबी 09 ए.क्यू. 3598, जिसमें वह सफर कर रहा था, को भी जब्त कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि 50 किलो हेरोइन की यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से जुड़े आईएसआई समर्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी।

आरोपी पर पहले ही आठ मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ सीपा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पांच मामलों सहित कुल आठ आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी हाल ही में कपूरथला जेल से रिहा हुआ था। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बरामदगियों की संभावना है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

आॅपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एएनटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) नीलाभ किशोर ने कहा कि सटीक तकनीकी खुफिया सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीमें आरोपी की जेल से रिहाई के बाद से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। खुफिया जानकारी से पता चला कि संदिग्ध ने जलालाबाद के सीमा-निकट गांव बग्गेके उताड़ से नशे की बड़ी खेप प्राप्त की थी।

पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की

एडीजीपी ने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ टीमों ने आरोपी को फिरोजपुर में ट्रैक किया और उसका पीछा किया। जिस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने गाड़ी भगा कर पुलिस टीमों पर चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गांव राउके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस खेप को प्राप्त करने वालों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त अध्यापक मोर्चा ने सरकारी स्कूलों की प्रबंधन समितियों के राजनीतिकरण की निंदा की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संयुक्त अध्यापक मोर्चा की माहिलपुर में एक विशेष बैठक हुई। बैठक में संयुक्त अध्यापक मोर्चा के नेता प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, नरेंद्र अजनोहा और परमजीत कातिब ने कहा कि पंजाब की ‘आप’...
article-image
पंजाब

काग्रेस के समय बार्ड 13 में कम्युनिटी सैंटर के लिए दस लाख की ग्रांट पंजाब सरकार दुारा वापिस ले कर बार्ड वासियों से किया अन्याय : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बार्ड नंबर ़13 में बाबा हिंमत सिंह पार्क के निकट कम्युनिटी सैंटर के लिए काग्रेस सरकार समय 11 लाख रूपए की ग्रांट दी गई थी। उकत ग्रांट पंजाब सरकार और...
article-image
पंजाब

कोविड-19 : लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: अपनीत रियात

अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया जा सकता है संपर्क आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार को एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं करने देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आठ लाख से अधिक राशन...
Translate »
error: Content is protected !!