50 ग्राम हेरोइन , 25 हजार की ड्रगमनी सहित दो दोषी काबू

by

गढ़शंकर :18 अगस्त:
गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में 2 दोषियों को 50 ग्राम हेरोइन तथा 25500 रूपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में गांव देनोवाल खुर्द की एक महिला के घर पर रेड की तो उससे लिफाफे में लिपटी 25 ग्राम हेरोइन व 25500 रूपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने नशे व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्टर 21-61-85 तहत मामला दर्ज किया है। कथित दोषी महिला की पहचान शिंदो पत्नी गुलजारा निवासी देनोवाल खुर्द के रूप में हुई है।
दूसरे मामले में अड्डा बारापुर के पास एक व्यक्ति को पैदल आते पुलिस ने देखा तो वह घबरा गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पजामे की बाईं जेब में से लिफाफे में लिप्टी 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। कथित दोषी व्यक्ति की पहचान अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन पुत्र केवल सिंह निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : चौंकाने वाली बात.. सूची में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं

लुधियाना ।लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को धार देने में जुटे हैं। इस...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के इको क्लब को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस डिपार्टमेंट ने  ‘बेस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के इको क्लब को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस डिपार्टमेंट ने साल 2025-26 के दौरान एनवायरनमेंटल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत किए गए कामों के लिए ‘बेस्ट इको...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे की जंग तेज… चन्नी के समर्थन में रंधावा ने खोला मोर्चा

लुधियाना: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चा एक बार फिर तेज होती...
Translate »
error: Content is protected !!