50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 दिसम्बर को : सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए

by
बिलासपुर :  एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैम्पस इंटरव्यू 30 दिसम्बर, 2023 को ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार के विशिष्ट शारीरिक मादण्ड में ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 54 किलोग्राम व आयु 20 से 36 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 30 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70189-18595 व 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिसवालों को पीटा, थाने पर किया हमला, छह घायल : अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों ने

अजनाला : खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल...
हिमाचल प्रदेश

महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत, पति के साथ मायके जा रही थी : जांच में जुटी चंबा पुलिस

चंबा, 5 दिसम्बर: पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी – शौच के बहाने हमीरपुर थाने से भागा : पुलिस ने सड़क में दबोचा

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के प्रयास के आरोपी युवक ने सदर थाना से भागने का...
Translate »
error: Content is protected !!