50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

by

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ ने याचिकाकर्ता कमलजीत की याचिका को स्वीकारते हुए विधानसभा सचिव को आठ सप्ताह में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने और रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंपने का निर्देश भी दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जूनियर ट्रांसलेटर के पद पर नियुक्ति देने का आदेश भी दिया। जिस कर्मचारी को फर्जी दस्तावेजों पर नियुक्त किया गया था, उसने पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में नियोक्ता की समय पर कार्रवाई से अन्य अभ्यर्थियों को परेशानी से बचाया जा सकता था। कोर्ट ने विधानसभा को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता को 11 सितंबर 2019 को विज्ञापित जूनियर ट्रांसलेटर (ओबीसी) के पद पर दो सप्ताह में नियुक्त करे। याचिकाकर्ता को काल्पनिक नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता और वेतन का लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घर गिरने से परिवार के सभी सदस्यों की मौत सिरमौर में : हिमाचल में वर्षा ने मचाई तबाही, 16 मौतें

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का कहर देखने को मिला है। पिछले 48 घंटों में बादल फटने, जमीन खिसकने तथा सडक़ हादसों के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केरल में हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 308 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MDMA बरामद : 2 महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / त्रिशूर (केरल) : केरल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिशूर जिले में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिटी डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का राज्यपाल ने लोकार्पण किया

एएम नाथ। फतेहपुर : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ तपोस्थान, गुरुद्वारा श्री नानक ज्योत साहिब में नव-निर्मित मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!