500 ड्रोन से जगमगाएगा होशियारपुर का आसमान : गुरुवार को होगा भव्य शो : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर लाजवंती स्टेडियम में होगा आयोजन

by

होशियारपुर, 16 सितंबर। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से गुरुवार शाम होशियारपुर के मल्टीपर्पज आउटडोर लाजवंती स्टेडियम में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 500 ड्रोन आसमान को रोशन करते हुए श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन को प्रस्तुत करेंगे।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि यह विशेष एरियल शो तकनीक और आध्यात्मिकता के संगम को दर्शाएगा। कार्यक्रम में संगत के लिए बैठने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन शो से पहले रागी जत्थे द्वारा कीर्तन भी किया जाएगा।

ड्रोन के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के जीवन और उनके सर्व-साझे दर्शन को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है।

उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित समारोहों के तहत प्रदेशभर में 92 ड्रोन शो आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु रविदास जी के क्रांतिकारी एवं मानवतावादी दर्शन से परिचित करवाना और उनकी शिक्षाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अलायंस क्लब गढ़शंकर और ग्राम पंचायत सतनौर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  अलायंस क्लब गढ़शंकर और ग्राम पंचायत सतनौर ने संयुक्त रूप से ने  स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर आज गांव सतनौर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  इस दौरान अलायंस क्लब गढ़शंकर ने...
article-image
पंजाब

डेरा लोह लंगर की ओर से पूरे गांव में लगाए पौधे

बाबा विक्रमजीत सिंह जी की ओर से डेरे की संगतों के सहयोग से यह प्रयास किया गया होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  बढ़ रहे प्रदूषण के लेकर यहां सरकार की ओर ज्यादा से ज्यादा...
article-image
पंजाब

देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन – मोदी सरकार कलयुगी प्रोफेशनल सरकार : राकेश टिकैत का ऐलान

खनौरी बार्डर : पंजाब-हरियाणा के खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणाव्रत आज  अठारहवें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजा वड़िंग

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया...
Translate »
error: Content is protected !!