500 नशीली गोलियां व चोरी के दो बाइक बरामद : दो युवक काबू

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 500 नशीली गोलियां व चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान रावलपिंडी गांव के पास बिना नंबर बाइक सवार युवकों पर संदेह होने पर रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 500 नशीली गोलियां बरामद हुई। दोनों से की गई पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल बंगा जिला नवाशहर से चोरी किये हैं। आरोपियों की पहचान रिशू पुत्र सुभाष चंद्र वासी सुमंदडा से 340 गोलियां व बलकार सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी चक्क गुज्जरा थाना गढ़शंकर से 160 गोलियां बरामद की गई। दोनों इस प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में कोई कागजात पेश नही कर सके। एसएचओ थाना गढ़शंकर ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखपाल खैहरा से मिलने नहीं दिया राजा बडिंग और प्रताप सिंह बाजवा को : कांग्रेस ने आप सरकार पर ”प्रतिशोध की राजनीति” करने का आरोप लगाया, भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा आप सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उनसे मिलने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार...
article-image
पंजाब

50 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार को कपूरथला निवासी एक नशा तस्कर को 50 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने देते...
Translate »
error: Content is protected !!