मोइला वाहिदपुर में आयोजित रक्तदान कैंप में 65 यूनिट रक्तदान 

by

जीवन जागृति मंच ने लगाया पौधों का लंगर- गढ़शंकर, 21 जुलाई : परमजीत सिंह ही की याद को समर्पित छठा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप गांव मोइला वाहिदपुर में आयोजित किया गया। भाई कन्हैया ब्लड बैंक होशियारपुर के सहयोग से गांव के गुरुद्वारा रविदास में आयोजित इस रक्तदान कैंप में 65 यूनिट रक्तदान हुआ। इस कैंप का उद्घाटन रॉकी मोइला के पूजनीय माता श्रीमती सुरेंद्र कौर ने किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए समाज सेवी मनप्रीत सिंह हीर उर्फ  रॉकी मोइला ने बताया कि इलाके की गणमान्य शख्सियतों के सहयोग से आयोजित इस कैंप में रक्तदान करने वाले नौजवान वीरों का धन्यवाद किया और उनका विशेष तौर से सम्मान भी किया गया। रक्तदान कैंप दौरान जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा पौधों का लंगर लगाया गया और पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनकी सांभ संभाल के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू,  दर्शन सिंह मट्टू, सोमनाथ बंगड़, हैप्पी साधोवाल,  डॉ लखविंदर लक्की, सैंडी भज्जल, दलवीर राजू, शिंदा गोलियां,  जीवन जागृति मंच से डॉक्टर बिक्कर सिंह, पूर्व तहसीलदार हरि लाल, चीफ मैनेजर हरदेव राय, मैनेजर विजय लाल, मैनेजर बलवंत सिंह, लेक्चर्र पवन गोयल, मास्टर अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:
रक्तदान कैंप दौरान रक्तदनियों का सम्मान करते प्रबंधक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करीमपुरी के नेतृत्व में बसपा द्वारा जनहित के लिए चलाए गए संघर्ष से सरकार की खुली नींद

करीमपुरी के नेतृत्व में बसपा द्वारा जनहित के लिए चलाए गए संघर्ष से सरकार की नींद खुली # बीएसपी पंजाब को आर्थिक, स्वास्थ्य, शैक्षणिक रूप से मजबूत करने और नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू...
article-image
पंजाब

400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

होशियारपुर, 01 सितम्बर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और...
article-image
पंजाब

लडक़ी पर मामला दर्ज : लडक़े के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप में

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर : थाना गुरुहरसहाय के अधीन पड़ते एक गांव वासी लडक़े ने एक लडक़ी पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप लगो हैं। पुलिस ने आरोपी लडक़ी पर मामला दर्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची सहित 10 की मौत, 33 घायल….दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुआ हादसा : MLA करमबीर सिंह घुम्मण, DC आशिका जैन व SSP संदीप कुमार मलिक ने दसूहा सिविल अस्पलात में घायलों का जाना हाल-चाल

हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के इलाज में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी,   मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 2-2 लाख रुपए की सहायता राशी,  पंजाब सरकार की ओऱ से घायलों...
Translate »
error: Content is protected !!