संपत्ति विवाद बना खूनी खेल : दिव्यांग छोटे भाई की हत्या; 24 घंटे में भाई-भाभी गिरफ्तार

by

जालंधर। संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने जालंधर में खूनी रूप ले लिया। धर्मपुरा आबादी (खांबड़ा) इलाके में एक 35 वर्षीय दिव्यांग युवक की कथित तौर पर उसके बड़े भाई और भाभी ने हमला कर हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान टहिल दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका अपने बड़े भाई सोहांग उर्फ भोला के साथ घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

तेजधार हथियार, डंडों और ईंट से हमला

पुलिस के अनुसार मंगलवार को संपत्ति विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि सोहांग और उसकी पत्नी कमलजीत कौर ने टहिल दास पर तेजधार हथियार, डंडों और ईंट से हमला कर दिया।

हमले में टहिल दास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति-पत्नी मौके से फरार हो गए।

बुजुर्ग मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

मृतक की मां हरबंस कौर के बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

एडीसीपी-2 माधवी शर्मा के अनुसार, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए खून से सने डंडे, टूटी हुई करद (तेजधार हथियार) और खून लगी सीमेंट की ईंट बरामद की है। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। उनसे पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्त्री शक्तिकरण में योगदान विषय पर बैवीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंस्टीटियुट आफ इंजीनियर के सहयोग के साथ वौमेन सैल दुारा शिक्षा का स्त्री शक्तिकरण में योगदान विषय पर बैवीनार करवाया गया।...
पंजाब

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय गुरसीरत कौर के परिवार के साथ सांसद मनीष तिवारी ने जाहिर की हमदर्दी

मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज मोहाली के गांव कंबाली में स्वर्गीय गुरसीरत कौर के दादा जी गुरमीत सिंह कंबाली सहित परिवार के अन्य सदस्यों...
article-image
पंजाब

गौ मांस मामले में 295a,120b धारा जोड़ी जाये: आशुतोष 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भगवान परशुराम सेना एवम शिव सेना हिन्दोस्तान द्वारा पंजाब में लगातार हो रही गौहत्या और गौमांस तस्करी की घटनाओ पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया । प्रदेश अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!