500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक है बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु

by

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उनकी गिनती प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है. कैप्टन के पास 500 करोड़ से ज्यादा की जायदाद है. वे पहली बार नारनौंद हल्के से ही विधायक चुने गए थे. 2019 में जेजेपी के राम कुमार गौतम से चुनाव हारने के बाद वे फिर एक बार नारनौंद सीट से ही मैदान में उतरे हैं.

500 करोड़ संपत्ति के मालिक  :  कैप्टन अभिमन्यु के पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है जिसमें आधा हिस्सा शेयर और बॉन्ड का भी है. बीजेपी नेता के पास 250 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 79.03 करोड़ रुपये के शेयर हैं. इसके अलावा उनके बच्चों के नाम 72.35 करोड़ के शेयर हैं. नामांकन में दिए हलफनामे के अनुसार उनपर करीब 33 करोड़ का कर्जा भी है.  वहीं उनकी सालाना कमाई 3.45 करोड़ के करीब है. उनकी पत्नी एकता की सलाना आय 1.94 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कैप्टन के पास 1.11 लाख कैश और उनकी पत्नी के पास 1.58 लाख कैश और उनके बच्चों के पास 2 लाख रुपये कैश है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी के बैंक अकाउंट में 19.55 लाख, पत्नी के बैंक अकाउंट में 18.71 लाख और बच्चों के अकाउंट में 3.86 लाख रुपये जमा हैं.

कई कंपनियों के संस्थापक :   वहीं कैप्टन अभिमन्यु कई कंपनियों के संस्थापक, मालिक, निदेशक और अध्यक्ष भी हैं. उनके पास 2.51 अरब के शेयर और बॉन्ड है और उनकी पत्नी के पास 79.03 करोड़ के शेयर और बॉन्ड है. इसके अलावा उनके बच्चों के नाम 72.35 करोड़ के शेयर है. बीजेपी नेता के पास 21.53 लाख, उनकी पत्नी एकता के पास 2.26 करोड़ और उनके बच्चों के पास 10.47 करोड़ की ज्वेलरी है. कैप्टन अभिमन्यु की कुल चस संपत्ति 2.80 अरब और उनकी पत्नी की 88.87 करोड़ व बच्चों की 74.47 करोड़ की संपत्ति है.

बता दें कि कैप्टन अभिमन्यु ने अपना पहला चुनाव 2004 में रोहतक सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे. वहीं 2019 के चुनाव में भी जेजेपी के राम कुमार गौतम ने उन्हें करारी शिकस्त दी थी. गौतम को 73, 435 और कैप्टन अभिमन्यु को 61,406 वोट मिले थे. राम कुमार गौतम अब कुछ दिन पहले ही जेजेपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रीं खुरालगढ साहिब में श्री गुरु रविदास जी का आगमन दिवस मनाया

गढ़शंकर । 18 अगस्त: श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में रविवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी का आगमन दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें गुरु घर श्री खुरालगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब

राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू की अमित शाह की तारीफ से हलचल

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीतिक स्थिति में एक बार फिर महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है। कांग्रेस से निलंबित पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल होंगे मुख्य अतिथि : 26 जनवरी को छात्र स्कूल ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल...
article-image
पंजाब

मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख : एसीपी और उनके गनमैन की मौत, ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर की टक्कर

समराला :   समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर रात एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट एसीपी और उनके गनमैन की मौत होग गई है और...
Translate »
error: Content is protected !!